फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lokayukta sleuths raid places connected to 8 officers in disproportionate assets case Know all about it

लोकायुक्त की छापेमारी: आय से अधिक संपत्ति मामले में आठ अधिकारियों के ठिकानों पर दबिश, नोटों के बंडल बरामद

Wed, 23 Jul 2025 05:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 23 Jul 2025 05:07 PM IST
विज्ञापन
Lokayukta sleuths raid places connected to 8 officers in disproportionate assets case Know all about it
लोकायुक्त की कार्रवाई - फोटो : ANI

लोकायुक्त के अधिकारियों ने बुधवार को आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में एक आईएएस अधिकारी समेत आठ अधिकारियों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की। आईएएस अधिकारी वसंती अमर बीवी रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी, कर्नाटक (के-राइड) में विशेष उपायुक्त के पद पर तैनात थीं। वे के-राइड में भूमि अधिग्रहण अनुभाग संभाल रही थीं। उन्हें महत्वाकांक्षी बंगलूरू उपनगरीय रेलवे परियोजना (बीएसआरपी) के लिए भूमि उपलब्ध कराने का काम सौंपा गया था।

विज्ञापन


के-राइड के सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि बीएसआरपी में गतिविधियां ठप हो गई हैं, क्योंकि ठेकेदार कंपनी ने परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण न होने पर काम बंद करने की धमकी दी है। छापेमारी में जिन अधिकारियों पर की गई, उनमें कोडागु जिला मुख्यालय शहर मदिकेरी में कौशल विकास, उद्यमिता और आजीविका विभाग के संयुक्त निदेशक मंजूनाथस्वामी एम, मैसूर महानगर पालिके के कार्यालय सहायक (प्रशासन) बी वेंकटराम, तुमकुरु के केआईएडीबी के सहायक कार्यकारी अभियंता राजेश एम और सुनील कुमार, कार्यकारी अभियंता, परिवार एवं कल्याण कार्यालय, इंजीनियरिंग अनुभाग, कलबुर्गी शामिल हैं।
विज्ञापन


छापेमारी में जिन अन्य अधिकारियों से जुड़े ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, उनमें सहायक निदेशक, जिला उद्योग केंद्र, कोप्पल शेखू और सहायक निदेशक, नगर एवं ग्रामीण परियोजना विभाग, बंगलूरू शहर बागली मारुति शामिल हैं। इसके अलावा एचवी येरप्पा रेड्डी, कार्यकारी अभियंता, बीबीएमपी के ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed