फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lokayukta raids 13 officials at over 60 places across Karnataka

Raid: लोकायुक्त ने कर्नाटक में 13 सरकारी अधिकारियों के 60 ठिकानों पर मारा छापा, करोड़ों की संपत्ति जब्त

Wed, 27 Mar 2024 11:36 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 27 Mar 2024 11:36 PM IST
सार

लोकायुक्त ने 62 से अधिक ठिकानों पर संबंधित आरोपी सरकारी अधिकारियों के आवासों, कार्यालयों और रिश्तेदारों के आवासों पर तलाशी ली। छापे की कार्रवाई में 13 पुलिस अधीक्षक (एसपी), 12 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और 25 पुलिस निरीक्षक समेत करीब 130 लोकायुक्त अधिकारी शामिल थे।

विज्ञापन
Lokayukta raids 13 officials at over 60 places across Karnataka
कर्नाटक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी लोकायुक्त ने पूरे कर्नाटक में 13 सरकारी अधिकारियों से जुड़े 60 से अधिक ठिकानों पर बुधवार को छापा मारा। अधिकारियों ने बताया कि छापों में 35.83 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति मिली।

विज्ञापन


बंगलूरू सिटी, उडुपी, कारवार, मांड्या, मैसूरू, कोडागु, धारवाड़, बीदर, कोलार, विजयपुरा, चिक्काबल्लापुरा और बेलगावी के लोकायुक्त पुलिस स्टेशनों में 13 सरकारी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के 13 मामलों में राज्यभर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया। लोकायुक्त ने 60 से अधिक ठिकानों पर संबंधित आरोपी सरकारी अधिकारियों के आवासों, कार्यालयों और रिश्तेदारों के आवासों पर तलाशी ली। छापे की कार्रवाई में 13 पुलिस अधीक्षक (एसपी), 12 पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और 25 पुलिस निरीक्षक समेत करीब 130 लोकायुक्त अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन


कर्नाटक लोकायुक्त की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इन अधिकारियों ने 35.83 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति जमा की थी। जिन 13 अधिकारियों के ठिकानों पर छापा मारा गया, उनमें से यह पाया गया कि रंगनाथ एसपी, मुख्य अभियंता, बीबीएमपी, येलहंका जोन, बयातारायणपुरा, बंगलूरू के पास 5.28 करोड़ रुपये की बेहिसाब संपत्ति थी जबकि रूपा एम डीसी, एक्साइज, उडुपी जिला के पास 2.26 करोड़, शिवकुमारस्वामी, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर, करंजा प्रोजेक्ट बाल्क, बीदर जिला के पास 2.78 करोड़ की संपत्ति मिली। इसी तरह से रामनगर जिले में मगदी योजना प्राधिकरण के नगर नियोजन के सहायक निदेशक नागराजप्पा के पास से 11.13 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। इसमें एक साइट, छह घर, 10.37 करोड़ रुपये मूल्य की 13 एकड़ जमीन, 11.50 लाख रुपये नकद, 25 लाख रुपये के गहने, 40 लाख रुपये के वाहन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed