फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Speaker to lead Indian Parliamentary Delegation at Inter Parliamentary meeting in Serbia

सर्बिया जाएंगे लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, अंतर-संसदीय संघ की बैठक में करेंगे शिरकत

Fri, 11 Oct 2019 05:56 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 11 Oct 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Speaker to lead Indian Parliamentary Delegation at Inter Parliamentary meeting in Serbia
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला - फोटो : PTI

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में एक भारतीय संसदीय शिष्टमंडल 13 से 17 अक्तूबर तक बेलग्रेड, सर्बिया में आयोजित अंतर-संसदीय संघ की 141वीं बैठक में भाग लेगा। शिष्टमंडल में डॉ.शशि थरूर, कनिमोझी करूणानिधि, वानसुक साइम, जुगल किशोर शर्मा, डॉ. भारतीबेन धीरूभाई श्याल, शोभा कारांदलाजे, राम कुमार वर्मा, सस्मित पात्रा, स्नेहलता श्रीवास्तव, महासचिव, लोक सभा, देश दीपक वर्मा, महासचिव, राज्य सभा और शिष्टमंडल के सचिव पी.सी.कौल, संयुक्त सचिव, लोक सभा शामिल हैं। यह शिष्टमंडल बैठक में भाग लेने के लिए 12 अक्तूबर, 2019 को रवाना होगा। 

विज्ञापन


बैठक के दौरान लोक सभा अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय कानूनों का सुदृढ़ीकरण, संसदों की भूमिका और तंत्र तथा क्षेत्रीय सहयोग का योगदान जैसे मुख्य विषय पर 179 सदस्य देशों से आए पीठासीन अधिकारियों और सांसदों की प्रतिष्ठित सभा को संबोधित करेंगे। सामान्य चर्चा के समापन के पश्चात, बैठक एक घोषणा अंगीकृत करेगी। लोक सभा अध्यक्ष बैठक के दौरान आयोजित किए जाने वाले शासन संबंधी अध्यक्ष के संवाद के दौरान विकास और अर्थव्यवस्था विषय पर इस सभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


बैठक के दौरान भारतीय शिष्टमंडल के सदस्य अंतर-संसदीय संघ की स्थायी समितियों, शासी परिषद, महिला सांसद मंच, युवा सांसद मंच की विभिन्न बैठकों और महत्वपूर्ण विषयों पर पैनल चर्चाओं में भाग लेंगे। शिष्टमंडल के सदस्य इस अवसर पर आयोजित ब्रिक्स संबंधी संसदीय मंच की बैठकों और एशियाई संसदीय सभा (एपीए) की समन्वय बैठक में भी भाग लेंगे। लोक सभा और राज्य सभा के महासचिव, विभिन्न संसदों के महासचिवों के संघ (एएसजीपी) की बैठकों में भाग लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक सभा अध्यक्ष आपसी हित के मामलों और बढ़ते हुए संसदीय सहयोग के मामलों पर चर्चा करते समय अन्य संसदों से आए अपने समकक्षों के साथ अनेक द्विपक्षीय बैठकों में भी हिस्सा लेंगे।


अंतर-संसदीय संघ संप्रभु राष्ट्रों की संसदों का एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है। यह संगठन 1889 से विश्व स्तर पर होने वाली संसदीय परिचर्चाओं के केंद्र में रहा है। अंतर-संसदीय संघ लोगों के बीच शांति और सहयोग तथा प्रातिनिधिक संस्थाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु कार्य करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed