फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha: Speaker Om Birla said - The country will become great only by promoting women

Lok Sabha: स्पीकर ओम बिरला बोले- महिलाओं को आगे बढ़ाकर और सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने से ही देश बनेगा महान

Tue, 20 Feb 2024 05:16 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 20 Feb 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
सार
ओम बिरला बंजारा समाज के आराध्य संत सेवालाल जी महाराज की 285 वीं जयंती पर दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत सेवालाल ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कुरीतियों को समाप्त करने और मानव कल्याण की दिशा में काम किया...
loader
Lok Sabha: Speaker Om Birla said - The country will become great only by promoting women
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बंजारा समुदाय के एक कार्यक्रम में। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा है कि सामाजिक कुरीतियां देश को आगे बढ़ने में बाधा का काम करती हैं। महिलाओं को समाज के हर क्षेत्र में बढ़ावा देकर और सामाजिक कुरीतियों को समाप्त कर ही देश को विकास की गति पर आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियां किसी भी व्यवस्था की सबसे बड़ी चुनौती होती हैं, जिससे पार पाने के लिए समाज के संतों की भूमिका प्रमुख होती है।  

ओम बिरला बंजारा समाज के आराध्य संत सेवालाल जी महाराज की 285 वीं जयंती पर दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत सेवालाल ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कुरीतियों को समाप्त करने और मानव कल्याण की दिशा में काम किया। उनके कार्य सदैव प्रेरणा के समृद्ध स्रोत रहेंगे।

केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि बंजारा समुदाय अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सुरक्षित रखने में सदैव अग्रणी रहा है। इस आधुनिक समय में भी इस समुदाय ने अपनी मान्यताओं और परंपराओं को सहेज कर रखा है। इसके लिए उसकी प्रशंसा की जानी चाहिए। कई राज्यों में इस समुदाय को संरक्षित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम का आरंभ संत सेवालाल महाराज की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित करने और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। डॉ. उमेश जाधव ने स्वागत नोट दिया और लोकसभा स्पीकर से दिल्ली में बंजारा भवन की निर्माण के लिए 5 एकड़ जमीन की मंजूरी में सहायता देने का अनुरोध किया। उन्होंने स्पीकर से गोरबोली को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल करने का भी अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed