फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha polls mallikarjun kharge press conference lashes out at pm modi and amit shah

सियासत: खरगे का आरोप- अशांति फैलाने की ताक में हैं प्रधानमंत्री; कहा- तीन चरणों के मतदान से मोदी-शाह चिंतित

Fri, 10 May 2024 06:54 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 10 May 2024 06:54 PM IST
सार

सैम पित्रोदा और मणिशंकर अय्यर के विवादास्पद बयान पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पित्रोदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और इसे स्वीकार कर लिया गया है।

विज्ञापन
lok sabha polls mallikarjun kharge press conference lashes out at pm modi and amit shah
मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीसरे चरण के बाद से चिंतित थे। खरगे ने आगे कहा कि चिंता के कारण वे गैर-चुनावी मुद्दों पर बात कर रहे थे और कांग्रेस को गाली दे रहे थे। उन्होंने पीएम मोदी पर अशांति फैलाने का भी आरोप लगाया है। राहुल गांधी को शहजादा कहने पर भी कांग्रेस नेता ने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन


एक प्रेस काॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मल्लिकारंजुन खरगे ने कहा, "भाजपा नेता विकास पर वोट मांगने के बजाय, कांग्रेस नेताओं के बयानों को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे हैं और राहुल गांधी को शहजादा कह रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "तीन चरणों के बाद पीएम मोदी और शाह साहब (अमित शाह) चिंतित थे। उन्होंने अपने घोषणापत्र के बारे में बात करना बंद कर दिया। वे केवल कांग्रेस को गाली दे रहे हैं।"
विज्ञापन


पीएम मोदी के बयान पर खरगे का पलटवार
हाल ही में पीएम मोदी ने कहा था कि चुनाव की घोषणा होने के बाद कांग्रेस ने अदाणी-अंबानी के बारे में बात करना बंद कर दिया। प्रधानमंत्री के इस बयान पर खरगे ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, "अगर पैसा टेम्पो में जा रहा है, तो क्या आप सिर्फ देखते रहेंगे? पैसा किसके घर से जा रहा है। आपकी सीबीआई और आयकर विभाग कहां है?"
विज्ञापन
विज्ञापन


खरगे ने आगे कहा, "अगर आपको मालूम है, तो क्या आप सो रहे हैं? अदाणी-अंबानी जहां पैसा जा रहा है, उनका घर जब्त करो।" उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को 'एम' से शुरू होने वाले शब्दों से लगाव है। जैसे कि मंगलसूत्र, मटन और मुगल। खरगे ने पीएम मोदी पर अशांति और जाति जनगणना के आधार पर समाज को बांटने का आरोप लगाया है।


सैम पित्रोदा और मणिशंकर अय्यर के विवादास्पद बयान पर खरगे ने कहा कि पित्रोदा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और इसे स्वीकार कर लिया गया है। मणिशंककर अय्यर ने कहा था कि पाकिस्तान एक सम्मानित राष्ट्र है। भारत को पड़ोसी राष्ट्रों के साथ बातचीत करनी चाहिए। इस पर खरगे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान से 100 गुना मजबूत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed