{"_id":"661f825b3f013ad9250f2781","slug":"lok-sabha-polls-cpm-candidate-kk-shailaja-cyber-attack-iuml-activist-news-in-hindi-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: सीपीएम उम्मीदवार पर साइबर हमले के मामले में केरल पुलिस का एक्शन, IUML कार्यकर्ता के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: सीपीएम उम्मीदवार पर साइबर हमले के मामले में केरल पुलिस का एक्शन, IUML कार्यकर्ता के खिलाफ केस दर्ज
Wed, 17 Apr 2024 01:37 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नूर
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 17 Apr 2024 01:37 PM IST
सार
सीपीआई(एम) का आरोप है कि यूडीएफ ने शैलजा के खिलाफ एक शातिर साइबर हमला किया है। बता दें कि शैलजा राज्य की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुकी है। लोकसभा चुनाव के दौरान वडक्करा में फर्जी वोटिंग को रोकने के लिए कार्रवाई की मांग करते हुए केरल हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
केके शैलजा
- फोटो : ANI
विस्तार
केरल में चुनाव प्रचार के बीच इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनपर सोशल मीडिया पर सीपीआई(एम) नेता और वडक्करा लोकसभा सीट से उम्मीदवार केके शैलजा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। न्यू माही पुलिस ने साइबर हमले में स्वतः संज्ञान लेते हुए आईयूएमएल स्थानीय पदाधिकारी अस्लम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनियन डेमोक्रेटिक अलायंस (यूडीएफ) में आईयूएमएल एक प्रमुख सदस्य है।
आईयूएमएल कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज
सीपीएम उम्मीदवार शैलजा वडक्करा लोकसभा सीट पर अपनी किस्मत आजमाने वाली है। इस क्षेत्र में उनका सामना भाजपा के प्रफुल्ल कृष्ण और कांग्रेस उम्मीदवार शफी परंबिल से होने वाला है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने स्वतः संज्ञान लेते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 153 और केरल पुलिस एक्ट की धारा 120 (ओ) के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में फिलहाल जांच जारी है और जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी। साइबर हमलों के आरोपों और फर्जी वोटिंग की आशंकाओं के कारण वडक्करा निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रभाव प्रभावित हुआ है। इसी क्षेत्र से 26 अप्रैल को शैलजा और परमबिल चुनाव लड़ने वाले हैं।
सीपीआई(एम) ने लगाया आरोप
सीपीएम का आरोप है कि यूडीएफ ने शैलजा के खिलाफ एक शातिर साइबर हमला किया है। बता दें कि शैलजा राज्य की पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुकी है। लोकसभा चुनाव के दौरान वडक्करा में फर्जी वोटिंग को रोकने के लिए कार्रवाई की मांग करते हुए केरल हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सीपीआई(एम) ने परमबिल के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार की जानकारी में साइबर हमले किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करके चुनाव प्रचार किया जा रहा है। सीपीएम नेता वृंदा करात ने साइबर हमले की निंदा करते हुए बताया कि शैलजा पर अपमाणजनक टिप्पणियां वडक्करा में कांग्रेस उम्मीदवार की सोशल मीडिया टीम द्वारा की गई है।