फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls BJP Manifesto bjp leaders and opposition reaction news in hindi

BJP: भाजपा ने घोषणापत्र को बताया जनता की आकांक्षाओं का संकल्प पत्र, विपक्ष बोला- BJP ने संविधान को नष्ट किया

Sun, 14 Apr 2024 12:21 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 14 Apr 2024 12:21 PM IST
सार

BJP Manifesto: भाजपा द्वारा घोषणापत्र जारी करने के बाद कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस पर सिर्फ हंसा जा सकता है। इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हो सकती।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls BJP Manifesto bjp leaders and opposition reaction news in hindi
भाजपा के घोषणापत्र पर नेताओं ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपना घोषणापत्र जारी किया है। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 27 वरिष्ठ नेताओं की एक समिति ने घोषणापत्र तैयार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में भाजपा का घोषणापत्र जारी किया गया। भाजपा के घोषणापत्र में मुफ्त राशन,  मुफ्त बिजली की योजना, तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने की योजना, पेपर लीक नियंत्रण के लिए कानून, गरीब को पक्का घर देने की योजना समेत अन्य कई मुद्दों पर भी बात की गई। पार्टी द्वारा घोषणापत्र जारी करने के बाद कई पार्टियों के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


भाजपा के नेताओं ने बताया जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति का ये संकल्प पत्र
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि भारत को विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की संकल्पना पर आधारित 14 नए संकल्पों के साथ गरीब, युवा, महिलाएं और किसान पर आधारित भाजपा ने अपना 'संकल्प पत्र' जारी कर दिया है। उन्होंने आगे कहा, "ये संकल्प पत्र देश की महत्वाकांक्षा है, जो देश का महत्वाकांक्षा है वही मोदी का मिशन है। मैं इसके लिए पीएम मोदी समेत सभी को धन्यवाद करता हूं। यह 'संकल्प पत्र' देश के सभी नागरिकों को एक 'मोदी की गारंटी' है।"
विज्ञापन


 मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति का ये संकल्प पत्र है। उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री के आह्वान पर 15 लाख से ज्यादा सुझाव आए हैं। सही अर्थों में ये जनता का, जनता के द्वारा और जनता के लिए संकल्प पत्र है। इसमें समाज के हर वर्ग का कल्याण निहित है। मैं समझता हूं कि सारा देश इसका स्वागत करेगा।"

भाजपा के चुनावी घोषणापत्र 'संकल्प पत्र' जारी होने के बाद पार्टी के नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने इसे बहुत बढ़िया संकल्प पत्र बताया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "पूरा देश पीएम मोदी के साथ है। जीतेंगे मोदी, आएंगे मोदी और छाएंगे मोदी।"

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, संकल्प पत्र' जारी करने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हम अपना संकल्प पत्र जारी किए हैं और देश के सामने अपनी बात रखी है जिसके लिए मैं बीजपी अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देना चाहूंगा। हम कोई संकल्प लेते हैं तो उसे लागू भी करते हैं।"

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "भाजपा का संकल्प पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देश को सीधा और स्पष्ट संदेश है कि भारत अब विकसित भारत बनने जा रहा है। ये क्रांतिकारी कदम हैं, जिसका लाभ हर देशवासी को मिलने वाला है।"

भाजपा नेता तरुण चुघ ने बताया, "10 साल में जिस तरह 25 करोड़ भारतीयों को गरीबी से निकाला गया है और आगे भी गरीबी के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। 2014 और 2019 में जो हमने कहा था, वो पूरा हुआ है। गांव के अंदर रेहड़ी लगाने वाले की चिंता भी भाजपा करती है। कांग्रेस के लोग केवल भ्रम फैला रहे हैं।"

विपक्ष के नेताओं ने की आलोचना
भाजपा द्वारा घोषणापत्र जारी करने पर विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने भी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बड़ा काम नहीं किया जिससे देश की जनता, युवाओं, किसानों को लाभ हो। भाजपा के घोषणापत्र की आलोचना करते हुए खरगे ने आगे कहा, "महंगाई इतनी बढ़ गई है। उसकी उन्हें फिक्र नहीं है।उन्होंने(पीएम मोदी) पहले जो ट्रेलर बताया है उसमें ना डीजल-पेट्रोल के दामों में कमी की बात की गई और ना ही गैस सिलेंडर की। इससे साबित होता है कि उनके पास लोगों को देने के लिए कुछ खास नहीं है। हम(कांग्रेस) फूड सिक्योरिटी एक्ट लाए। आपने अगर हमारे दिए गए राशन में 5 किलो की बढ़ोतरी की है तो वो कोई उपकार नहीं है।"


मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस पर सिर्फ हंसा जा सकता है। उन्होंने आगे कहा, "इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हो सकती। पीएम मोदी ने 2014 में खुद कहा था कि 15 लाख रुपये सबको मिलेंगे लेकिन हुआ क्या? पिछले 10 सालों में तीन गुना बेरोजगारी बढ़ गई। आज किसी की साख खत्म हुई है तो वो खुद पीएम मोदी की हुई है। जिस आदमी की खुद गारंटी नहीं है उसकी गारंटी का क्या मान?"

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि भाजपा ने संविधान को कमजोर किया है। उन्होंने आगे कहा, "भाजपा के सांसद ने कहा कि 400 सीटें चाहिए, संविधान बदलना है। उन्होंने भारत को किसानों की हत्या में प्रथम देश बनाया। पीएम मोदी ये बताने में असमर्थ हैं कि हमारा देश दुनिया में सबसे ज्यादा कर्जदार हो गया है। जो बोलते हैं वो करते ही नहीं, ये मोदी की गारंटी है, जो बोला झूठ बोला। झूठ की गारंटी, मोदी की गारंटी।"

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने भी भाजपा के घोषणापत्र की आलोचना करते हुए कहा, "इससे देश में पहले किसी भी सरकार को गोलपोस्ट बदलने की 'बीमारी' नहीं हुई थी। आपने(भाजपा) 2014 में जो कहा था, 2019 में आपने उस पर कोई हिसाब नहीं दिया और 2019 में नए 'जुमले', नए गोलपोस्ट के साथ रख दिए। आप 2024 की बात करते हुए 2047 में पहुंच गए। उन्होंने(भाजपा) घोषणापत्र में लिखा है कि वे 2036 ओलंपिक की मेजबानी करेंगे, आप कहां होंगे, क्या आप सरकार में होंगे? आपको 5 साल का हिसाब देना चाहिए। वे बड़ी सफाई से झूठ बोलते हैं लेकिन इतनी बार झूठ बोल चुके हैं कि कोई उन पर भरोसा नहीं करता है। उन्होंने (पीएम मोदी) एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं अपने बाल सफेद करता हूं, 'हुजूर आप सिर्फ बाल सफेद नहीं करते हैं, आप झूठ भी बड़े सफेदपोश ढंग से पेश करते हैं।''







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed