फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls 2024 Third Phase Notification Election Commission BJP Rallies PM Modi Amit Shah JP Nadda

Elections: तीसरे चरण की 94 सीटों के लिए अधिसूचना आज; PM मोदी, गृह मंत्री शाह और नड्डा का तूफानी चुनावी प्रचार

Fri, 12 Apr 2024 05:40 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 12 Apr 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Polls 2024 Third Phase Notification Election Commission BJP Rallies PM Modi Amit Shah JP Nadda
पीएम मोदी, अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार (फाइल) - फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण की 94 सीटों के लिए 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में शुक्रवार को अधिसूचना जारी होगी। इस चरण में मतदान 7 मई को होगा। 19 अप्रैल तक नामांकन कराया जा सकेगा और 20 अप्रैल को दाखिल परचों की जांच होगी। मध्य प्रदेश में बैतूल के स्थगित चुनाव की अधिसूचना अलग से जारी होगी। इस चरण में, असम की 14, उत्तर प्रदेश की 10, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, गुजरात की सभी 26, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11 और मध्य प्रदेश की आठ सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन


एक ही दिन में तीन जगहों पर चुनाव प्रचार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तूफानी चुनाव प्रचार जारी है। आज शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी तीन राजनीतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भाजपा की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करेंगे। भाजपा की चुनावी रैलियों में पीएम मोदी सुबह करीब 11 बजे जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 2.15 बजे राजस्थान के बाड़मेर में जनसभा प्रस्तावित है। राजस्थान में ही एक अन्य सियासी आयोजन होगा, जब पीएम मोदी दौसा में रोड शो में शामिल होकर स्थानीय जनता का अभिवादन स्वीकार करेंगे। रोड शो का आयोजन शुक्रवार शाम लगभग 4.45 बजे किया जाना है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी के अलावा गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष के चुनावी कार्यक्रम
पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु के मदुरै लोकसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। बीजेपी के मुताबिक पेरियार बस स्टैंड से शुरू होने वाले इस रोड शो का आयोजन शाम करीब 5.30 बजे किया जाएगा। शाह इससे पहले यूपी के मुरादाबाद और संभल में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया में चुनावी जनसभा करेंगे। भाजपा की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक नड्डा गोंदिया जिले के सर्किल मैदान में शुक्रवार शाम करीब 4.50 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed