03:27 PM, 03-Jan-2019
राज्यसभा में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा, 'कश्मीर में पहली बार स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव 1977 में हुए थे जब कांग्रेस सत्ता में नहीं थी। उस समय मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री थे। कांग्रेस के शासन के दौरान घाटी में चुनाव प्रक्रियाएं किस तरह से हुईं और कैसे सरकार बनाई गई, यह सभी जानते हैं।'
02:39 PM, 03-Jan-2019
टीडीपी और एआईडीएमके के हंगामे के कारण लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने संसद को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया है।
01:16 PM, 03-Jan-2019
राज्यसभा में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने राफेल को लेकर सवाल किया। जिसका जवाब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने देते हुए कहा कि इसे लेकर कोई विवाद नहीं है। आपलोग इसे तूल दे रहे हैं। विवाद केवल कांग्रेस के मन में है। फ्रांस के विदेश मंत्री से इसपर कोई चर्चा नहीं हुई। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से फ्रांस के विदेश मंत्री खुश थे। सुषमा के जवाब के बाद आनंद शर्मा ने वाकआउट कर दिया।
01:01 PM, 03-Jan-2019
लोकसभा में कावेरी बांध मुद्दे पर हंगामा कर रहे अन्नाद्रमुक और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के कुल 19 सदस्यों को स्पीकर सुमित्रा महाजन ने गुरुवार को सदन से चार कामकाजी दिवस के लिए निलंबित कर दिया। हालांकि निलंबित किए हुए टीडीपी के 12 सांसद सदन स्थगित होने से पहले तक मौजूद थे। बढ़ते हंगामे की वजह से संसद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
12:59 PM, 03-Jan-2019
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राफेल पर राहुल गांधी के पीएम मोदी से वन-टू-वन की मांग पर कहा, 'यह उनपर सीधी आरोप है कि उन्होंने अपने दोस्तों की मदद की। वह सदन के नेता हैं। यदि वह यहां जवाब नहीं देते हैं तो वह कहां देंगे? वह दूसरे लोगों को अपनी तरफदारी क्यों करने दे रहे हैं?'
12:37 PM, 03-Jan-2019
कावेरी मुद्दे और आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे की मांग को लेकर लोकसभा में बृहस्पतिवार को अन्नाद्रमुक और तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दो बजे तक के लिए स्थगित।
12:22 PM, 03-Jan-2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पीएम मोदी पर लगातार हमला जारी है। आज भी फिर राहुल ने ट्वीट कर पीएम पर निशाना साधा है। राहुल ने लिखा है कि लगता है पीएम संसद से भाग गए हैं। पंजाब में छात्रों को लेक्चरर देने गए हैं। छात्रों से अनुरोध है कि उनसे मैंने जो चार सवाल पूछे हैं उसका जवाब मांगें।
12:18 PM, 03-Jan-2019
लोकसभा में हंगामा करने के आरोप में 12 टीडीपी के और 7 एआईएडीएमके सांसद निलंबित।
12:13 PM, 03-Jan-2019
राफेल मुद्दे पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में चर्चा का जवाब देंगी।
12:07 PM, 03-Jan-2019
कावेरी पर बांध के मुद्दे और आंध्र प्रदेश के लिए विशेष दर्जे की मांग को लेकर अन्नाद्रमुक एवं टीडीपी के सदस्यों के हंगामे के कारण गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 15 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। प्रश्नकाल शुरू होने के साथ ही टीडीपी सदस्य आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए हाथों में तख्तियां लेकर आसन के निकट पहुंच गए। कुछ देर बाद अन्नाद्रमुक सदस्य भी कावेरी नदी पर बांध का निर्माण रोकने की मांग करते हुए आसन के निकट पहुंच गए। अन्नादमुक के कुछ सदस्यों ने कागज के टुकड़े उछाले।