{"_id":"5c857b32bdec221463258ff6","slug":"lok-sabha-elections-congress-raises-questions-on-delay-in-announcement-of-election-dates","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव तारीखों की घोषणा में देरी पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव तारीखों की घोषणा में देरी पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
Mon, 11 Mar 2019 02:31 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 11 Mar 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
अशोक गहलोत
आम चुनाव की तरीखें घोषित करने में हुई देरी और नतीजे मई के आखिर तक खिंच जाने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पिछले दो लोकसभा चुनावों की तारीखें और घोषणा को देखे तो देर हुई है। 2009 में चुनाव आयोग ने आम चुनाव की तारीखें 2 मार्च को और 2014 के चुनाव की घोषणा 5 मार्च को हुई थी।
विज्ञापन
आम तौर पर मार्च के प्रथम सप्ताह में तारीखों की घोषणा हो जाती थी। कांग्रेस ने इस आयोग की ओर से की देरी पर सवाल उठाया है। कांग्रेस नेता और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का कहना है कि तारीख घोषित करने को लेकर आयोग पर सरकार का दबाव था।
विज्ञापन
उनका कहना है कि पहले 8 को फिर 9 मार्च को इसकी घोषणा हो जानी थी लेकिन जब प्रधानमंत्री के सभी कार्यक्रम और घोषणाएं समाप्त हो गई उसके बाद आयोग ने तारीखें घोषित की हैं।
विज्ञापन