{"_id":"5ca34af5bdec224b9d4f6e9c","slug":"lok-sabha-elections-2019-uddhav-thackeray-says-hindutva-to-tie-bjp-and-shiv-sena-in-a-thread","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्धव ठाकरे बोले, भाजपा और शिवसेना को एक सूत्र में बांधता है हिंदुत्व","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उद्धव ठाकरे बोले, भाजपा और शिवसेना को एक सूत्र में बांधता है हिंदुत्व
Tue, 02 Apr 2019 06:20 PM IST
अमित मंडल
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 02 Apr 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि हिंदुत्व भाजपा और शिवसेना को एक सूत्र में बांधता है और दोनों ने अतीत के अपने मतभेदों को भुलाकर चुनाव पूर्व गठबंधन करने का निर्णय किया है। पार्टी के मुखपत्र सामना में शिवसेना के सांसद संजय राउत को दिए साक्षात्कार में ठाकरे ने कहा कि मुद्दों के समाधान के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दो बार उनके पास आए जिसके बाद वह गठबंधन पर सहमत हुए।
विज्ञापन
भाजपा, इसके नेतृत्व और राजग सरकार की नीतियों की शिवसेना अक्सर आलोचना करती रही है लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन के साथ हाल में उसने सीटों के बंटवारे को लेकर समझौता किया है। भाजपा और शिवसेना महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में 25 और 23 सीटों पर लड़ने के लिए सहमत हुई है।
विज्ञापन
ठाकरे ने कहा, आपने मुझसे पूछा कि हम फिर से गठबंधन के लिए राजी क्यों हुए। पूरी दुनिया गवाह है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मेरे पास एक बार नहीं बल्कि दो बार आए और जब गठबंधन की रूपरेखा तय हुई, हमने लोगों की समस्याओं को सामने रखा। यह सब जब हुआ तो मुख्यमंत्री भी मौजूद थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शाह चाहते थे कि दोनों दलों के बीच तनाव खत्म हो। वह भी भाजपा प्रमुख के विचारों से सहमत थे। एक अन्य सवाल के जवाब में ठाकरे ने कहा कि चर्चा के दौरान दोनों भगवा दलों के बीच तनाव के मुद्दों को हल किया गया। उन्होंने कहा कि पहले की तरह हिंदुत्व वह धागा है जो भाजपा और शिवसेना को एक सूत्र में बांधता है। उन्होंने विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि अगर वे सत्ता में आए तो प्रधानमंत्री पद के लिए वे झगड़ा करेंगे क्योंकि उनमें एकजुट करने वाले नेता की कमी है।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दल जिस तरीके से लोकसभा चुनावों से पहले एकजुट हुए हैं, यह आपातकाल के बाद उठाए गए कदम जैसा है। उस समय लोगों में काफी क्षोभ था और जनता पार्टी की सरकार बनी जो केवल 22 महीने चल पाई। उन्होंने दावा किया कि फिर जयप्रकाश नारायण उभरकर आए। अब देश में विपक्ष को एकजुट करने वाला कोई नहीं है। अगर विपक्ष सत्ता में आता है, उनके बीच प्रधानमंत्री पद को लेकर लड़ाई होगी।