{"_id":"5ca4cf87bdec2214391ee14f","slug":"lok-sabha-elections-2019-sting-operation-of-newly-launched-channel-on-black-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टिंग ऑपरेशन: राजनीति में काले धन के इस्तेमाल पर न्यूज चैनल का खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
स्टिंग ऑपरेशन: राजनीति में काले धन के इस्तेमाल पर न्यूज चैनल का खुलासा
Wed, 03 Apr 2019 10:36 PM IST
संदीप भट्ट
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में लॉन्च हुए हिंदी न्यूज चैनल टीवी9 भारतवर्ष के स्टिंग में राजनीति में काले धन के इस्तेमाल को लेकर कई खुलासे हुए हैं। चैनल के अंडरकवर रिपोर्टर्स खुद को एक कंसल्टेंसी कंपनी के कर्मचारी बताते हुए 18 सांसदों से मिले। जिन 18 सांसदों के ऊपर चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन किया, उनमें से 15 ने खुलेआम राजनीति में काले धन, शराब और दूसरी गैर कानूनी चीजों के इस्तेमाल की बात मानी। और ये सब किया जा रहा है चुनाव प्रचार के दौरान वोटरों को अपने हक में लुभाने के लिए।
विज्ञापन
इस चौंकाने वाले खुलासे में कई सांसद अपने सरकारी आवास पर ही सौदेबाजी के लिए तैयार हो गए। उन्होंने ये भी बताया कि किस तरह वो बड़ी नकदी को अपनी सरकारी कार या पुलिस की गाड़ियों के जरिए लाते-ले जाते हैं। पैसों के बदले वो संसद में सवाल पूछने और दूसरी मेहरबानियों के लिए तैयार दिखे।
विज्ञापन
पहले चरण के मतदान में अब बस चंद दिन बचे हैं। इससे पहले स्टिंग ऑपरेशन में ये भी दिखा कि कैसे उम्मीदवार, फर्जी उम्मीदवारों को खड़ा करते हैं, मतदाताओं को घूस खिलाते हैं और चुनाव आयोग की आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हैं।
विज्ञापन
लेकिन तीन सांसद ऐसे भी मिले जिन्होंने किसी भी तरह की आर्थिक मदद या पैसे लेने से इनकार कर दिया। एक ने तो ये भी कहा कि चुनाव जीतना उनके लिए इतना महत्वपूर्ण नहीं है।
टीवी9 भारतवर्ष स्टिंग ऑपरेशन से जुड़ी सारी जानकारी चुनाव आयोग को सौंपेगा ताकि उचित कदम उठाए जा सकें।