फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Shivraj Singh may contest election, suspense on Sumitra Mahajan

शिवराज लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, सुमित्रा ताई पर लटकी '75 प्लस' की तलवार

Mon, 01 Apr 2019 08:39 PM IST
अमित मंडल अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 01 Apr 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Shivraj Singh may contest election, suspense on Sumitra Mahajan
शिवराज सिंह चौहान-सुमित्रा महाजन - फोटो : PTI

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने पार्टी के इस फैसले पर अपनी सहमति जाहिर कर दी है। संभावना जताई जा रही है कि उन्हें भोपाल या विदिशा से मैदान में उतारा जा सकता है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला पार्टी लेगी।

विज्ञापन


दरअसल, इसके पूर्व इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि बीजेपी उन्हें लोकसभा चुनाव में उतारना चाहती है। लेकिन खुद शिवराज सिंह चौहान ने इस खबर का खंडन कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वे मध्यप्रदेश की स्थानीय राजनीति में संतुष्ट हैं और केंद्रीय राजनीति में नहीं आना चाहते हैं। सोमवार को दिल्ली पहुंचे शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपने उसी पुराने स्टैंड को दोहराया और कहा कि सिर्फ तीन महीने पहले ही उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा है। वे इस समय भी बुधनी से मौजूदा विधायक हैं। ऐसे में वे कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। 
विज्ञापन


लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने पार्टी के इस फैसले पर अपनी सहमति जाहिर कर दी है। इस बाबत सोमवार दोपहर उनकी मुलाकात पार्टी संगठन महामंत्री रामलाल से भी हुई है। जानकारी के मुताबिक उन्हें इस बात का आश्वासन दिया गया है कि जब भी स्थानीय राजनीति की जरूरत होगी, उन्हें मध्यप्रदेश की सेवा करने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित्रा ताई की पारी पर सस्पेंस

भारतीय जनता पार्टी ने जिस प्रकार 75 वर्ष की आयु को लोकसभा चुनाव लड़ाने का आधार बनाया है, उससे पार्टी के कई दिग्गजों का राजनीतिक जीवन दांव पर लग गया है। लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और कलराज मिश्र जैसे नेताओं के बाद अब यह तलवार इंदौर के आठ बार प्रतिनिधित्व कर चुकी सुमित्रा महाजन पर गिर सकती है। 12 अप्रैल 1943 को जन्मीं सुमित्रा महाजन अब 75 साल की हो चुकी हैं। इस सीट पर भाजपा ने अभी तक अपने उम्मीदवार को घोषणा नहीं की है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि इंदौर से अब स्थानीय मेयर मालिनी गौड़ को मैदान में उतारा जा सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed