{"_id":"5ca61e0abdec2213ef2d2d8e","slug":"lok-sabha-elections-2019-sharad-pawar-targests-modi-in-central-maharashtra-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद पवार का मोदी पर निशाना, हम पहले पंगा नहीं लेते, अगर कोई ऐसा करता है तो...","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शरद पवार का मोदी पर निशाना, हम पहले पंगा नहीं लेते, अगर कोई ऐसा करता है तो...
Thu, 04 Apr 2019 09:33 PM IST
अमित मंडल
भाषा, उस्मानाबाद
भाषा, उस्मानाबाद
Published by: अमित मंडल
Updated Thu, 04 Apr 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
शरद पवार
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष हमला करते हुए राकांपा प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि वह खुद किसी से पहले से पंगा नहीं लेते हैं, लेकिन ऐसा करने वाले को उसकी जगह दिखा देते हैं। पवार ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद मोदी पर सेना के पराक्रम का राजनीतिक लाभ उठाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
मोदी ने बुधवार को गोंडिया में एक चुनाव रैली में कहा था कि राकांपा नेताओं की नींद उड़ गई है। उन्होंने सोमवार को वर्धा में एक अन्य रैली में राकांपा प्रमुख पर यह कहकर हमला किया था कि पवार ने अपनी पार्टी पर पकड़ खो दी है और इसके भीतर पारिवारिक कलह चल रही है।
विज्ञापन
मध्य महाराष्ट्र में यहां एक रैली को संबोधित करते हुए पवार ने मोदी पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि हम उस मिट्टी से हैं जहां छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ। हम खुद पहले से किसी पंगा नहीं लेते, लेकिन कोई यदि ऐसा करता है तो उसे उसकी जगह दिखा देते हैं।
विज्ञापन
पवार यहां राकांपा उम्मीदवार राणा जगजीत सिंह पाटिल के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। राकांपा प्रमुख ने कहा कि मोदी पूछते हैं कि उन्होंने रक्षामंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान क्या किया। बता दें कि पवार 1991 से 1993 तक देश के रक्षामंत्री थे। उस समय वह कांग्रेस में थे।
पवार ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि उन्होंने देश में हमले नहीं होने दिए जैसा कि मोदी की सरकार के दौरान हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी कहते रहे हैं कि देश में पिछले 70 साल में पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान कोई विकास नहीं हुआ, लेकिन मोदी को बताना चाहिए कि क्या उन्होंने इसमें अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकारों (1998 से 2004) के कार्यकाल को भी जोड़ा है।
पवार ने राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री और राजीव गांधी की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रधानमंत्री सुरक्षाबलों के शौर्य का अपने प्रचार के लिए इस्तेमाल करते हैं। यह सरकार यहां तक कि कुलभूषण जाधव तक की रिहाई कराने में असफल रही है। 56 इंच का सीना कहां चला गया? उस्मानाबाद निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 18 अप्रैल को मतदान होगा।