{"_id":"5c9f1b9abdec22140f076491","slug":"lok-sabha-elections-2019-rajnath-singh-asks-get-credit-to-narendra-modi-for-balakot-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी को पाक विभाजन का श्रेय मिल सकता है, पीएम मोदी को बालाकोट का क्यों नहीं : राजनाथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंदिरा गांधी को पाक विभाजन का श्रेय मिल सकता है, पीएम मोदी को बालाकोट का क्यों नहीं : राजनाथ
Sat, 30 Mar 2019 01:02 PM IST
Priyesh Mishra
भाषा, अहमदाबाद
भाषा, अहमदाबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 30 Mar 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को पूछा कि अगर पाकिस्तान के विभाजन के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रेय दिया जा सकता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बालाकोट हवाई हमले के लिए श्रेय क्यों नहीं मिलना चाहिए। राजनाथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के समर्थन में यहां एक रैली को संबोधित कर रहे थे। शाह दिन में गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन भरेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘यह हमारी सेनाओं की वीरता थी कि उन्होंने पाकिस्तान को दो हिस्सों में विभाजित किया। एक पाकिस्तान रहा जबकि दूसरा बांग्लादेश बना।’ सिंह ने कहा, ‘युद्ध के बाद हमारे नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने संसद में इंदिरा गांधी की तारीफ की। देशभर में उनकी तारीफ की गई।’
विज्ञापन
पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा, ‘जब हमारे 40-42 सीआरपीएफ जवानों ने फिदायीन हमले में जान गंवा दी तो मोदी जी ने हमारी सेनाओं को पूरी छूट दे दी।’ उन्होंने पूछा, ‘अगर 1971 में पाकिस्तान के विभाजन का श्रेय इंदिरा गांधी को मिल सकता है तो मोदी जी ने बालाकोट में जो किया उसका श्रेय उन्हें क्यों नहीं मिलना चाहिए।’
विज्ञापन