फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Rahul hits out at Modi over 'main bhi chowkidar hu' campaign in Karnataka

राहुल का तंज, पीएम मोदी ने पकड़े जाने के बाद पूरे देश को चौकीदार बना दिया

Mon, 18 Mar 2019 06:13 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: अमित मंडल Updated Mon, 18 Mar 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Rahul hits out at Modi over 'main bhi chowkidar hu' campaign in Karnataka
मोदी पर बरसे राहुल गांधी - फोटो : Amar Ujala

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज कर्नाटक के कलबुर्गी में हुई रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। उन्होंने भाजपा के मैं भी चौकीदार हूं कैंपेन पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी ने पकड़े जाने के बाद पूरे देश को चौकीदार बना दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव पूर्व किसान का कर्ज माफ करने का वादा किया था, मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के तुरंत बाद कर्ज माफ करके दिखा दिया। 

विज्ञापन

राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री ने कभी यह नहीं कहा था कि मैं पूरे देश को चौकीदार बना दूंगा। मोदी हर संस्थानों को तबाह करने में लगे हैं जैसे उन्होंने 500 और 1000 के पुराने नोटों पर बैन लगा दिया। बता दें कि राहुल, मोदी पर हमेशा से 'चौकीदार चोर है' के नारों से निशाना साधते रहे हैं। वहीं उनका आरोप है कि मोदी ने राफेल डील में चोरी करवाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी ने देश की जनता से चौकीदार बनने के लिए कहा था, प्रधानमंत्री बनाने के लिए नहीं। लेकिन मोदी ने देश को ही चौकीदार बना दिया। राहुल ने मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अनिल अंबानी, मेहुल चौकसी और नीरव मोदी को फायदा पहुंचाया है। 


राहुल गांधी ने कहा, अगर राफेल पर समानांतर बातचीत के दस्तावेज जांच का हिस्सा बन जाएं तो प्रधानमंत्री मोदी और अनिल अंबानी जेल जाएंगे।

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने शनिवार को ट्विटर पर एक तीन मिनट का वीडियो शेयर किया था जिसमें बच्चे, बूढ़े, कामगार 'मैं भी चौकीदार हूं' के जरिए भाजपा का समर्थन करते नजर आ रहे थे। इसके बाद ट्विटर पर भाजपा के कई नेताओं ने अपने नाम के पहले 'चौकीदार' लगा लिया था जिसमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, जैसे नेता शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed