{"_id":"5c6ad75fbdec22737a3687ab","slug":"lok-sabha-elections-2019-priyanka-said-i-can-not-do-wonders-need-your-cooperation","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेताओं से बोलीं प्रियंका- मैं चमत्कार नहीं कर सकती, आपका सहयोग चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस नेताओं से बोलीं प्रियंका- मैं चमत्कार नहीं कर सकती, आपका सहयोग चाहिए
Mon, 18 Feb 2019 09:36 PM IST
अमित मंडल
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Mon, 18 Feb 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को दिल्ली में उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड से जुड़े पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उनसे कहा कि वह ऊपर से कोई चमत्कार नहीं कर सकतीं, बल्कि पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस से जुड़े सभी लोगों को संगठित होना होगा और सहयोग करना पड़ेगा।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस का वाररूम कहे जाने वाले 15 गुरुद्वारा रकाबगंज रोड पर करीब सवा घंटे की बैठक में प्रियंका ने बुंदेलखंड में पार्टी संगठन की स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद एक नेता ने बताया, प्रियंका गांधी ने कहा कि बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करना पड़ेगा। मैं ऊपर से कोई चमत्कार नहीं कर सकती, पार्टी की जीत के लिए आप लोगों को संगठित होकर काम करना होगा और मेरा पूरा सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा, कांग्रेस महासचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि जो नेता पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाएंगे, उनको बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
इस बैठक के दौरान झांसी से जुड़े नेताओं ने प्रियंका को रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा भेंट की। कांग्रेस नेता ने कहा, हमने उन्हें झांसी की रानी की मूर्ति भेंट की जिस पर उन्होंने कहा कि उन्हें रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरणा मिलती है। हम लोगों ने उनसे कहा कि आप बुंदेलखंड का दौरा करिए। इस महीने के आखिर में वह बुंदेलखंड का दौरा कर सकती हैं।
गौरतलब है कि गत 23 जनवरी को प्रियंका कांग्रेस महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) और ज्योतिरादित्य सिंधिया को महासचिव-प्रभारी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) नियुक्त किया गया था। प्रियंका को 41 और सिंधिया को 39 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।