चुनावी हलचल: पाकिस्तान के मुद्दे पर पीएम ने विपक्ष को घेरा, कर्नाटक के हुबली पहुंचे राहुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महासंग्राम में बदल चुकी लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई को लेकर राजनीतिक पार्टियां लगातार रैलियां, बैठकें, सम्मेलन और जनसभाएं कर रही हैं। भाजपा और कांग्रेस इस मामले में भी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां जारी हैं, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस भी आक्रामक हुई है। आपको दिनभर का अपडेट बता रहे हैं-
- -पुलवामा आतंकी हमले पर राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले पुलवामा में सीआरपीएफ के लोग शहीद होते हैं। मेरा प्रधानमंत्री से छोटा सा सवाल है, इन सीआरपीएफ के जवानों को किसने मारा? जैश ए मोहम्मद चीफ का क्या नाम है? क्या भाजपा की सरकार ने मसूद अजहर को हिन्दुस्तान की जेल से पाकिस्तान नहीं भेजा था।
- कर्नाटक के हावेरी में होने वाली कांग्रेस की रैली के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी हुबली पहुंचे। यहां से वह हावेरी स्थित सभा स्थल के लिए निकले।
-
Congress President @RahulGandhi arrives in Hubballi, Karnataka. He will proceed to Haveri to address a public gathering.#NammaRahulGandhi pic.twitter.com/cdmPji6T7E
— Congress (@INCIndia) March 9, 2019 - पीएम मोदी ग्रेटर नोएडा पहुंचे। ब्लू लाइन मेट्रो का उदघाटन किया। मंच से बोले- मोदी-मोदी के नारे से कुछ लोगों की नींद हराम हो गई है। पहले घोटाले के लिए बदनाम था नोएडा, आज इसकी पहचान विकास परियोजनाओं से। पहले अथॉरिटी के टेंडर में लूट होती थी। मेरा देश बदल रहा है आगे बढ़ रहा है।
PM Narendra Modi in Greater Noida: Links of attacks and blasts earlier also were connected to Pakistan, but what did the earlier Govt do? They just changed the Home Minister. Now you tell me, in such situations should the home minister be changed or the policy? pic.twitter.com/L5mjF5JW1G
— ANI UP (@ANINewsUP) March 9, 2019
-
Alpesh Thakor,Congress MLA on reports that he is joining the BJP: I am going to continue to fight for my people. I will stay in Congress and continue to support the Congress. #Gujarat pic.twitter.com/222kHTZzOX
— ANI (@ANI) March 9, 2019
- गुजरात में राधनपुर से कांग्रेस विधायक और ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर भाजपा में शामिल नहीं होंगे। वह कांग्रेस में ही बने रहेंगे। उन्होंने भाजपा में शामिल होने की खबरों को खारिज कर दिया। अल्पेश ने कहा कि वह कांग्रेस को ही समर्थन करते रहेंगे और कांग्रेस में ही रहते हुए अपने लोगों की लड़ाई लड़ेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें
- 11. 38 pm- आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों को लेकर शनिवार को चुनाव आयोग की एक अहम बैठक हो रही है। इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के साथ दो अन्य चुनाव आयुक्त भी मौजूद रहेंगे। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया था कि तैयारियां लगभग अंतिम चरण में है और किसी भी दिन तारीखों की घोषणा हो सकती है।
- शनिवार को प्रधानमंत्री और राहुल गांधी दो अलग-अलग अहम कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ग्रेटर नोएडा से नोएडा के विभिन्न सेक्टरों के बीच नई मेट्रो रूट का उद्घाटन करेंगे। नई रूट नोएडा सिटी सेंटर से इलेक्ट्रॉनिक सिटी के बीच शुरू हो रही है। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित आर्कियोलॉजी इंस्टिट्यूट का लोकार्पण करेंगे। यहीं से वह वीडियो लिंक के जरिए बिहार के बक्सर में स्थापित होने वाले 1320 मेगावाट क्षमता वाले थर्मल पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे। दोपहर करीब 12 बजे उनका कार्यक्रम निर्धारित है।
- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को कर्नाटक दौरे पर हैं। कर्नाटक के हावेरी में वह दोपहर एक बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह न केवल कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाएंगे, बल्कि देश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर भाजपा और केंद्र सरकार पर हमला बोलेंगे। कांग्रेस ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इस संबंध में जानकारी दी है।
- गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी कर्नाटक में एक सम्मेलन में भाग लेंगे। कर्नाटक के मैंगलोर में वह भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे। इसके अलावे वहां के बुद्धिजीवियों के साथ एक बैठक भी करेंगे।
पूरी खबर- किसी को सीएम और पीएम बना सकता हूं तो बिहार के युवाओं को विधायक भी बना सकता हूं : प्रशांत किशोर#WATCH Prashant Kishor, JDU Vice-President: Agar kisi ko main mukhyamantri aur pradhanmantri banane mein madad kar sakta hun to Bihar ke naujawano ko mukhiya aur MLA bhi bana sakta hun. (05-03-19) pic.twitter.com/uR0KwNufAm
— ANI (@ANI) March 9, 2019