{"_id":"5c9f0e4dbdec2213f932f925","slug":"lok-sabha-elections-2019-pm-narendra-modi-in-arunachal-pradesh-attacks-on-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल प्रदेश में बोले पीएम मोदी- अगले पांच साल में 25 साल तक का विकास करने का इरादा लेकर आया हूं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरुणाचल प्रदेश में बोले पीएम मोदी- अगले पांच साल में 25 साल तक का विकास करने का इरादा लेकर आया हूं
Sat, 30 Mar 2019 12:05 PM IST
साहिल धुलिया
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: साहिल धुलिया
Updated Sat, 30 Mar 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi
- फोटो : twitter@bjp
अरुणाचल प्रदेश के आलो में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला। कहा कि आपने सर्जिकल स्ट्राइक के समय ये खुद देखा है। जब भारत ने आतंकियों को घर में घुसकर मारा, तो इनका क्या रवैया रहा, ये भी आपने देखा है। जब हमारे वैज्ञानिक दुनिया को हैरान कर देते हैं, तो भी ये उसका मजाक उड़ाने के बहाने खोज लेते हैं।
विज्ञापन
PM Modi in Aalo, Arunachal: Ye wahi bhasha bolte hain jo aatankwadiyon ke aaka bolte hain. Aaj Hindustan mein inki pooch nahi hai lekin Pakistan mein inka jayjaykar ho raha hai, Pakistan mein akhbaaron mein inki tasveer chhap rahi hai, TV par unke bayaan chamak rahe hain. https://t.co/LblXUWuG6m
— ANI (@ANI) March 30, 2019विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब दिल्ली पुलिस के स्पेशल वेपंस एंड टेक्टिक्स(SWAT) दस्ते में अरुणाचल की बेटियां दिखती है, तो हमे गर्व होता है। जब यहां की बेटियां एवरेस्ट फतेह करती है, तो देश को गर्व होता है। जिस बात पर देश गर्व करता है उसी बात पर इनको दुख होता है। दुनिया में भारत का डंका बजता है तो ये तिलमिला जाते हैं। ये वही भाषा बोलते हैं जो आतंकवादियों के आका बोलते हैं। आज हिंदुस्तान में इनकी पूछ नहीं है, लेकिन पाकिस्तान में इनका जय जयकार हो रहा है। वहां के अखबारों में इनकी तस्वीर छपती है। ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए या नहीं!
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ने कहा कि पांच साल के अनुभव के आधार पर अगले पांच साल में, 25 साल तक का विकास करने का इरादा लेकर मैं आपके सामने आया हूं। आपकी मान्यताओं और परंपराओं को बचाए रखना और उन्हें विकसित करना और आपकी इच्छा के अनुसार चलाना। ये आपसे मोदी का वादा है।
उन्होंने कहा कि आपको पता है, यहां इनके जो नेता गरीबों की थाली से निवाला चुराते हैं उन्हें प्रेरणा कहां से मिलती है। इनकी प्रेरणा हैं दिल्ली में बैठे वो नेता जो इनकम टैक्स चुराते हैं, किसानों की ज़मीन चुराते हैं और देश के रक्षा सौदों में दलाली से भी अपनी प्रॉपर्टी बनाते हैं।
उन्होंने कहा कि दशकों से विशेषज्ञ कहते रहे कि अरुणाचल प्रदेश को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की जरुरत है, लेकिन नामदार परिवार और यहां उनके राज दरबारी अपनी सल्तनत को मजबूत करने में जुटे थे। उनको आपकी चिंता नहीं थी। उनको सबकी भलाई से ज्यादा मलाई की चिंता है।