{"_id":"5cdc0df5bdec22070970fa25","slug":"lok-sabha-elections-2019-mamata-banerjee-march-in-kolkata-over-vidhyasagar-statue","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता ने निकाला मार्च, कहा- एक सेकेंड में भाजपा दफ्तर और घरों पर कर सकती हूं कब्जा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता ने निकाला मार्च, कहा- एक सेकेंड में भाजपा दफ्तर और घरों पर कर सकती हूं कब्जा
Wed, 15 May 2019 09:25 PM IST
Abhishek Singh
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Wed, 15 May 2019 09:25 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हुई हिंसा के बाद अब इसे लेकर राजनीति खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। खास तौर पर विद्यासागर कॉलेज में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा और टीएमसी की ओर से आरोप प्रत्यारोप के बाद आज सीएम ममता बनर्जी ने कोलकाता में मार्च निकाला।
विज्ञापन
#WATCH Kolkata: West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee holds a march from Beliaghata to Shyambazar. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/3p2GYk5VAl
— ANI (@ANI) May 15, 2019विज्ञापन
हिंसा और मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में ममता ने बेलियाघाट से श्यामबाजार तक मार्च निकाला। इस दौरान उनके साथ कई मंत्री, नेता और कार्यकर्ता भी थे। कार्यकर्ता हाथों में टीएमसी का झंडा लिए हुए थे। ममता तेज चाल से हाथ जोड़कर मार्च कर रही थीं।
विज्ञापन
इस दौरान ममता ने कहा- आप लोगों का नसीब अच्छा है कि मैं यहां शांत बैठी हूं। वर्ना एक सेकेंड में दिल्ली में बीजेपी दफ्तर और तुम्हारे घरों पर कब्जा कर सकती हूं।
इसके बाद रात को ममता बनर्जी ने प्रेस वार्ता में कहा- अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई की जाए। शाह को नोटिस क्यों नहीं दिया गया। प्रचार का समय घटाने का फैसला चुनाव आयोग का नहीं बल्कि मोदी का है।
अमित शाह के रोड शो में झड़प और हिंसा के बाद टीएमसी और भाजपा के बीच सियासी संग्राम छिड़ा हुआ है। अमित शाह ने आज आरोप लगाया कि खुद उनकी जान यहां खतरे में थी और सुरक्षाबलों के कारण सही सलामत वापस लौट सके। उन्होंने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने ही मूर्ति तोड़ी ताकि सहानूभुति मिल सके।
वहीं, टीएमसी की ओर से डेरेक ओ ब्रायन ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि अमित शाह बाहर से गुंडे लाए जिन्होंने कोलकाता में रोड शो के दौरान हिंसा की। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह चुनाव आयोग को वीडियो सौंपेंगे जिससे साफ हो जाएगा कि हिंसा में भाजपा का हाथ है।