चुनावी हलचल: कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की सूची, यहां जानिए दिनभर का अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महासंग्राम में बदल चुकी लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई को लेकर राजनीतिक पार्टियां लगातार रैलियां, बैठकें, सम्मेलन और जनसभाएं कर रही हैं। भाजपा और कांग्रेस इस मामले में भी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियों के बाद अब कांग्रेस भी आक्रामक दिख रही है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भी जनसभाएं शुरू हो गई है।
यहां पढ़ें दिनभर की राजनीतिक गतिविधियों का अपडेट--
-कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की सूची जारी की। नाना पटोले नागपुर से चुनाव लड़ेंगे, राजब्बर मुरादाबाद, सावित्री फुले बहराइच, प्रिया दत्त मुंबई नॉर्थ-सेंट्रल से चुनाव लड़ेंगी।Congress releases another list of 21 candidates. Nana Patole to contest from Nagpur. Raj Babbar to contest from Moradabad, former BJP MP Savitri Phule to contest from Bahraich(UP). Priya Dutt to contest from Mumbai North-Central. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/50HUZD2NqW
— ANI (@ANI) March 13, 2019
-कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बनी। कांग्रेस 20 सीटों पर और जेडीएस 8 सीटों पर लड़ेगी।
Karnataka:Congress and JDS seat sharing done. Congress to contest on 20 seats and JD(S) to contest on 8 seats out of the 28 Lok Sabha seats pic.twitter.com/HmkD4esdYT
— ANI (@ANI) March 13, 2019
-राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, सीट बंटवारे पर फॉर्मूला तय हुआ, अब कोई विवाद नहीं है।
RJD leader Tejashwi Yadav after Bihar Mahagathbandhan leaders' meeting in Delhi: All the leaders of the ‘mahagathbandhan’ today came here for a meeting, we discussed seat sharing. There isn't any confusion between us, we are all clear. pic.twitter.com/yvSA8E5bSu
— ANI (@ANI) March 13, 2019
-कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख दिनेश गुंडू राव ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर केंद्रीय मंत्री अनंद हेगड़े की शिकायत की। राव ने लिखा- राहुल गांधी के खिलाफ यह आरोप लगाने के लिए कि क्या वह हिंदू हैं, चुनाव आयोग अनंत हेगड़े के खिलाफ कार्रवाई करे।
Karnataka Congress Chief Dinesh Gundu Rao (in file pic) writes to Election Commission of India requesting legal action against Union Minster Ananth Hegde for his remark on Rahul Gandhi 'Does he have proof that he is a Hindu?' pic.twitter.com/bThW74vBQ4
— ANI (@ANI) March 13, 2019
- अमरावती में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, "अगर वाईएसआर कांग्रेस एक सीट भी जीतती है तो आंध्र के लोग टीआरएस के गुलाम बन जाएंगे। मोदी, के चंद्रशेखर राव और वाईएस जगनमोहन रेड्डी आंध्र के खिलाफ बड़ा षड्यंत्र रच रहे हैं। वो गुरिल्ला युद्ध की रणनीति बना रहे हैं।"
Andhra Pradesh CM Chandrababu Naidu in Amaravati: If YSRCP wins even one seat, Andhra people will become slaves to TRS. Modi, K Chandrashekar Rao & YS Jaganmohan Reddy are hatching mega conspiracy against Andhra. They are using Guerrilla warfare. pic.twitter.com/lc7wykrDot
— ANI (@ANI) March 13, 2019
- सीट बंटवारे पर मंथन के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल के घर बिहार महागठबंधन के नेताओं की बैठक चल रही है।
Delhi: Bihar Mahagathbandhan leaders meeting underway at senior Congress leader KC Venugopal's residence
— ANI (@ANI) March 13, 2019
-प्रियंका गांधी ने की चंद्रशेखर से अस्पताल में मुलाकात, कहा- मुझे इस लड़के का संघर्ष पसंद आया। प्रियंका ने कहा- नौजवान की आवाज दबाई जा रही है। सरकार अहंकारी बन गई है, नौजवानों की आवाज को कुचल रही है।
Meerut: Congress General Secretary for UP (East) Priyanka Gandhi Vadra meets Bhim Army chief Chandrashekhar who is undergoing treatment at a hospital. pic.twitter.com/e4QPUJolzW
— ANI UP (@ANINewsUP) March 13, 2019
-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से मिलने मेरठ जा रहे हैं। अस्पताल में भर्ती है चंद्रशेखर।
Congress General Secretary for UP (East) Priyanka Gandhi Vadra & Congress General Secretary for UP (West) Jyotiraditya Scindia on their way to Meerut to meet Bhim Army chief Chandrashekhar who is undergoing treatment at a hospital. pic.twitter.com/ksLXOXPbme
— ANI UP (@ANINewsUP) March 13, 2019
-चुनाव आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों की दिल्ली में बैठक बुलाई।
Correction: EC had called meeting of Chief election officers (CEO) of States & all Observers tomorrow. Meeting is scheduled tomorrow in Delhi. Chief Election Commissioner Sunil Arora along with Election Commissioners Sushil Chandra and Ashok Lavasa* will brief the observers https://t.co/q28YfCRsy9
— ANI (@ANI) March 13, 2019
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल: मेरे पास राहुल गांधी के लिए एक प्रस्ताव है कि वह हरियाणा में जेजेपी-आप-कांग्रेस गठबंधन बनाएं ताकि हम मिलकर भाजपा को हरा सकें और 10 सीटें जीत सकें। मैं मोदी-शाह को राष्ट्रीय स्तर पर हराने के लिए बड़ी भूमिका अदा करूंगा। हम दिल्ली में कांग्रेस के बिना भी जीतेंगे।
Delhi CM Arvind Kejriwal: Today, I have a proposal for Rahul Gandhi to form an alliance of JJP-AAP-Congress in Haryana so that we defeat BJP in all 10 seats in Haryana&it'll play a big role in defeating the Modi-Shah Jodi at national level. In Delhi, we will win without Congress. pic.twitter.com/G6MpukPoNI
— ANI (@ANI) March 13, 2019
- कर्नाटक भाजपा नेता के एस ईश्वरप्पा ने कहा- अगर देवेगौड़ा के 28 बेटे होते तो वो 28 क्षेत्रों को एक-एक बेटे को उम्मीदवार बना देते।
K. S. Eshwarappa, BJP Karnataka: Agar Deve Gowda ka 28 beta rahe to vo 28 shetra ko ek-ek beta ko udhar candidate banata tha. pic.twitter.com/wQ6Euzwdy0
— ANI (@ANI) March 13, 2019
रॉबर्ट वाड्रा के बहाने राहुल पर निशाना
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने जमीन घोटाले के मुद्दे पर रॉबर्ट वाड्रा के बहाने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रॉबर्ट वाड्रा, राहुल गांधी और श्रीमती वाड्रा का नाम लिया। उन्होंने कहा कि जीजाजी के साथ साले साहब भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
Smriti Irani: Hence, the nation has come to a conclusion, that Rahul Gandhi's intervention in the defence preparedness of our country stems from his pursuit not only of individual politics but his personal commercial interests, his personal family interests https://t.co/pXQIkZwiuf
— ANI (@ANI) March 13, 2019
दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी ने एक-दूसरे का घोषणा पत्र जलाया
आप मुखिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर हमला भी बोला। कहा कि पूर्ण राज्य का दर्जा की मांग के लिए उन्हें जान भी देनी पड़ी, तो वह तैयार हैं। इधर, भाजपा नेता विजय गोयल ने आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र जला दिया। कहा कि केजरीवाल ने जो वादे किए थे, वह पूरे नहीं किए।
भाजपा ने चुनाव आयोग से की राहुल गांधी की शिकायत
प्रधानमंत्री पर लगाए गए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोपों पर भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। मंगलवार को गुजरात दौरे पर गए राहुल गांधी ने रैली के दौरान राफेल विमान सौदे की जांच को लेकर सवाल उठाए थे। भाजपा का आरोप है कि रैली के दौरान प्रधानमंत्री पर झूठे आरोप लगा कर राहुल गांधी ने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।
Union Minister Ravi Shankar Prasad after BJP delegation meeting with Election Commission in Delhi today: We've requested EC to take action against Rahul Gandhi for levelling unverified allegations against PM y'day in Ahmedabad, when the Model Code of Conduct is already in effect. pic.twitter.com/aCiM0aOgUI
— ANI (@ANI) March 13, 2019
मल्लिकार्जुन खड़गे के विरोध में भाजपा डॉ उमेश को उतारेगी!
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के विरोध में भाजपा डॉ उमेश जाधव को कलबुर्गी से मैदान में उतार सकती है। कर्नाटक भाजपा प्रमुख येदियुरप्पा ने ऐसे संकेत दिए हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इसका फैसला लेगा।
BS Yeddyurappa, BJP: Final decision will be taken by the High Command. https://t.co/c3aO1p23Ol
— ANI (@ANI) March 13, 2019
राहुल गांधी तमिलनाडु दौरे पर
भाजपा के गढ़ गुजरात में मंगलवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक और चुनावी रैली के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को तमिलनाडु दौरे पर हैं। यहां चेन्नई के एक कॉलेज में वह छात्राओं से वार्ता कर रहे हैं। इसके बाद दोपहर एक बजे से उनकी प्रेस कांफ्रेंस है और शाम करीब चार बजे वह नागरकोइल में चुनावी रैली करेंगे।
मेरा मानना है कि हमारे सभी संस्थानों को विचारों की आज़ादी होनी चाहिए। हमें किसी भी सोच को आँख बंद करके स्वीकार नहीं करना चाहिए। और यही हमारी शिक्षा प्रणाली का ढांचा होना चाहिए : कांग्रेस अध्यक्ष @RahulGandhi #VanakkamRahulGandhi pic.twitter.com/AH0uadma2Z
— Congress (@INCIndia) March 13, 2019
यहां पढ़ें पूरी खबर
प्रधानमंत्री की अपील के बाद अखिलेश का तंज
प्रधानमंत्री की ट्वीट के बाद सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इस अपील पर तंज कसा। अखिलेश ने लिखा कि दिल ख़ुश हुआ कि प्रधान मंत्री जी भी महागठबंधन से महा परिवर्तन की अपील कर रहे हैं। मैं भी सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध करता हूं कि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में मतदान करें और नया प्रधान मंत्री चुनें।
दिल ख़ुश हुआ कि प्रधान मंत्री जी भी #MahaGathbandhan से #MahaParivartan की अपील कर रहे हैं। मैं भी सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध करता हूँ कि ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में मतदान करें और नया प्रधान मंत्री चुनें। https://t.co/8BsWOdClud
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 13, 2019
यहां पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी ने की मतदान करने की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर देशवासियों से मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने ब्लॉग लिखकर देश के प्रभावशाली लोगों, राजनीति, उद्योग, खेल और फिल्म जगत की हस्तियों से मतदान करने और दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया है।
उन्होंने न केवल अपनी पार्टी और सहयोगी दलों के नेताओं से अपील की है, बल्कि राहुल गांधी, मायावती, ममता बनर्जी, शरद पवार, चंद्रबाबू नायडु समेत अपने धुर विरोधी पार्टी के नेताओं से भी ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए औरों को प्रेरित करने का अनुरोध किया है।
मजबूत लोकतंत्र के लिए चार अनुरोध।
भारत के मतदाताओं, विशेषकर युवा साथियों से एक अपील। https://t.co/B73R0zCCWk
— Narendra Modi (@narendramodi) March 13, 2019
शिवसेना प्रमुख उद्धव से मिले सीएम देवेंद्र फड़णवीस
महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना का चुनावी अभियान अमरावती से शुरू होगा। इसको लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मंगलवार की रात मुलाकात की। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी महाराष्ट्र में स्टार प्रचारक होंगे। मालूम हो कि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 25 पर भाजपा और बाकी 23 पर शिवसेना चुनाव लड़ने वाली है।
Maharashtra: CM Devendra Fadnavis met Shiv Sena chief Uddhav Thackeray at the latter's residence in Mumbai last night. pic.twitter.com/PnkNIIY8p8
— ANI (@ANI) March 13, 2019