आम चुनाव 2019: मुझे 'सर' नहीं 'राहुल' ही कहिए, चेन्नई में छात्रा से बोले राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तमिलनाडु में चुनाव प्रचार की शुरुआत के लिए चेन्नई पहुंच चुके हैं। राहुल ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत चेन्नई के स्टेला मेरी गर्ल्स कॉलेज से की जहां उन्होंने छात्राओं के सवालों के जवाब दिए।
जब एक छात्रा ने सवाल करते हुए उन्हें 'सर' कहा तो राहुल का तपाक से उत्तर आया कि उन्हें 'सर' न कहकर 'राहुल' ही बुलाया जाए। वो इससे सहज महसूस करते हैं। जिसके बाद छात्रा ने उनसे भारत में शोध और शिक्षा से जुड़ा सवाल पूछा और इस दौरान दो बार उन्हें 'राहुल' कहकर संबोधित किया।
राहुल ने कहा कि भारत में अच्छे निजी शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ बुनियादी स्तर पर मजबूत सरकारी संस्थानों की भी उतनी ही अहमियत है।
एक छात्रा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर रॉबर्ट वाड्रा का नाम लिया, तो राहुल असहज हुए। फिर कहा कि सरकार को पूरा अधिकार है, जांच का। एजेंसी को पूछताछ करने का अधिकार है, करे। कानून सबके लिए बराबर है। उसी तरह राफेल विमान सौदे की भी जांच हो। प्रधानमंत्री से भी पूछताछ हो।
इसी के साथ कांग्रेस-डीएमके गठबंधन के औपचारिक चुनाव अभियान की शुरुआत हो गई है। चुनावी रैली में राहुल गांधी के अलावा डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन, एडीएमके प्रमुख वाइको और वामदल के नेता भी होंगे। तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष केएस अलागिरी के मुताबिक यह जनसभा ऐतिहासिक होगी।
राहुल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए राज्य में चुनावी तैयारियों की जानकारी देंगे। वहीं करीब 3 बजकर 45 मिनट पर वो कन्याकुमारी के क्रिश्चियन कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
Congress President @RahulGandhi will be in Tamil Nadu today where he will interact with students at Stella Maris college and end with an address to a public gathering in Nagercoil.
Catch him live at:
FB: https://t.co/nX8RdNUP9b
YT: https://t.co/g2POk7bvU1#VanakkamRahulGandhi pic.twitter.com/VVCnf6VwET
— Congress (@INCIndia) March 13, 2019
तमिलनाडु में 39 लोकसभा सीट हैं। जहां एक तरफ कांग्रेस-डीएमके-एडीएमके और वामदलों का गठबंधन है तो दूसरी ओर एआईएडीएमके-भाजपा-डीएमडीके का गठजोड़ है। 2014 में एआईएडीएमके ने 39 में से 37 सीटों पर कामयाबी हासिल की थी।
भाजपा बताए मसूद अजहर को वापस पाक क्यों भेजा था
पुलवामा हमले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस हमले की साजिश करने वाला मसूद अजहर था जिसे भाजपा ने ही रिहा किया था। मसूद को भाजपा ने पाकिस्तान और कांधार भेजा था। गांधी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार इस सौदे में शामिल थे। इसलिए भाजपा को यह स्पष्ट करने की जरूरत है कि उन्होंने अपराधी को वापस क्यों भेजा।
#WATCH Rahul Gandhi on #PulwamaAttack: The architect is a man called Masood Azhar, released by the BJP - sent to Pakistan and sent to Kandahar by the BJP. National Security Advisor was involved in that deal. So the BJP needs to explain exactly why they sent that criminal back. pic.twitter.com/HpicTlwUH1
— ANI (@ANI) March 13, 2019