{"_id":"5ca362fabdec226dae66a224","slug":"lok-sabha-elections-2019-live-and-updates-election-round-up-of-2nd-april-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 अप्रैल 2019: अगर छूट गई हों चुनाव की बड़ी खबरें तो यहां मिलेगा हर अपडेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
2 अप्रैल 2019: अगर छूट गई हों चुनाव की बड़ी खबरें तो यहां मिलेगा हर अपडेट
Tue, 02 Apr 2019 06:56 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 02 Apr 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव अपडेट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर हर दिन के साथ आगे बढ़ रहा है। देश के लिए 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।
-कांग्रेस के घोषणापत्र पर हमला करते हुए वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि राहुल गांधी ने खतरनाक वादे किए हैं। कांग्रेस के घोषणापत्र का एजेंडा देश को तोड़ने वाला है। देशद्रोह का कानून हटाने की बात करने वाली कांग्रेस एक वोट की भी हकदार नहीं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
-बिहार के जमुई में पीएम मोदी: मैं चाहता हूं कि बिहार के लोग ऐसे लोगों को करारा जवाब दें जो आरक्षण को लेकर अफवाहें फैला रहे हैं। मोदी हो या कोई और, आरक्षण कोई नहीं हटा सकता। याद कीजिए, कांग्रेस ने संविधान के निर्माता डॉ. बाबा साहब अंबेडकर के साथ कैसा व्यवहार किया। कांग्रेस ने उन्हें हराने के लिए कई षड्यंत्र किए। जरूरी है कि आज का युवा ये सारी चीजें जानें।
-मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा- हमारा आरएसएस से वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन संघ कार्यालय की सुरक्षा घटाए जाने के पक्ष में नहीं हूं। इसलिए अधिकारियों को कार्यालय की सुरक्षा दोबारा बहाल करने का निर्देश दिया है। इससे पहले दिग्विजय ने ट्वीट करके कहा था, 'भोपाल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कार्यालय से सुरक्षा हटाना बिल्कुल उचित नहीं है मैं मुख्यमंत्री कमल नाथ जी से अनुरोध करता हूं कि तत्काल पुन: पर्याप्त सुरक्षा देने के आदेश दें।' पढ़ें पूरी खबर
-सुप्रीम कोर्ट ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल के केस संबंधित वह अर्जी अनसुनी कर दी, जिसमें पटेल ने नामांकन की समय सीमा खत्म होने से पहले सुनवाई करने का आग्रह किया था। पटेल ने अपील की थी कि शीर्ष अदालत उनकी याचिका पर जल्द से जल्द सुनवाई करे क्योंकि नामांकन भरने की तारीख चार अप्रैल तक ही है। मालूम हो कि गुजरात की निचली अदालत ने 2015 के मेहसाणा दंगे में दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी जिसे गुजरात हाई कोर्ट ने भी बरकरार रखा था। इसके बाद वह चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य साबित हो गए। हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने के लिए उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय से गुहार लगाई है। पढ़ें पूरी खबर
-नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाने की बात कहकर राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह मुश्किल में घिर गए हैं। चुनाव आयोग इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लिखित शिकायत की। पढ़ें पूरी खबर
-राहुल गांधी 4 अप्रैल को वायनाड सीट से नामांकन भरेंगे। पार्टी की महासचिव और राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी, राहुल के साथ वायनाड जाएंगी।
-ओडिशा से चुनावी अभियान शुरू करने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आक्रामक रही। मायावती ने कहा- जिस तरह से मोदी सरकार ने जीएसटी और नोटबंदी को जल्दबाजी में लागू किया उससे बेरोजगारी बढ़ी है। कांग्रेस बोफोर्स घोटाले में शामिल थी और अब भाजपा राफेल में।
-दिवंगत भाजपा नेता अनंत कुमार की पत्नी तेजस्विनी को भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। भाजपा ने उन्हें पार्टी उपाध्यक्ष नियुक्त किया। बता दें कि कर्नाटक की बंगलूरू दक्षिण सीट के लिए भाजपा ने युवा चेहरा तेजस्वी सूर्या को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। यहां से अनंत कुमार सांसद थे।
विज्ञापन
02 अप्रैलः दिनभर का अपडेट
-कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इसमें एक भी झूठ नहीं हैं। इस घोषणापत्र को जन-आवाज का नाम दिया गया है और कवर पेज पर लिखा गया है- हम निभाएंगे। घोषणापत्र में आफ्सपा कानून में संशोधन करने की भी बात कही गई है। साथ ही राजद्रोह(धारा 124 ए) खत्म करने की भी बात कही गई है। घोषणापत्र में लिखा है कि इस कानून की प्रासंगिकता खत्म हो गई है और इसका गलत प्रयोग हो रहा है। -कांग्रेस के घोषणापत्र को महासचिव प्रियंका गांधी ने शानदार बताया है। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर सभी लोगों से घोषणापत्र पढ़ने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट किया है कि मैं सभी से, खासकर युवाओं और पहली बार वोट देने वालों से कहना चाहती हूं कि वे एक बार जरुर हमारा घोषणापत्र पढ़ें। पढ़ें पूरी खबर