{"_id":"5caca05fbdec22147163c24a","slug":"lok-sabha-elections-2019-ec-transfers-sp-of-cooch-behar-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले कूच बिहार के पुलिस अधीक्षक को चुनाव आयोग ने हटाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले कूच बिहार के पुलिस अधीक्षक को चुनाव आयोग ने हटाया
Tue, 09 Apr 2019 08:56 PM IST
Abhishek Singh
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Tue, 09 Apr 2019 08:56 PM IST
विज्ञापन
EC
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में 11 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले जिले के पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दूसरे पुलिस अधिकारी को तैनात किया है। आयोग ने एक आदेश जारी कर कूचबिहार के पुलिस अधीक्षक अभिषेक गुप्ता का तबादला कर उनकी जगह अमित कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक तैनात किया है।
विज्ञापन
बता दें कि आयोग ने पिछले सप्ताह भी पश्चिम बंगाल के चार पुलिस अधिकारियों का तबादला किया था। आयोग के इस फैसले पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।
विज्ञापन
ममता बनर्जी का आरोप था कि चुनाव आयोग केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा के इशारे पर राज्य में अधिकारियों के तबादले कर रहा है। आयोग ने इन आरोपों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि यह फैसला विशेष पुलिस पर्यवेक्षक और राज्य के शीर्ष पुलिस अधिकारी की रिपोर्ट पर किया गया है। राज्य में 11 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में कूच बिहार और अलीपुरद्वार लोकसभा सीट पर मतदान होगा।
विज्ञापन