फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: devegowda breaks down as he announces grandsons name for hassan seat

वंशवाद के आरोप पर रो पड़े पूर्व पीएम देवगौड़ा, भाजपा ने कहा- चुनाव से पहले ड्रामा शुरू

Thu, 14 Mar 2019 08:52 AM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Thu, 14 Mar 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: devegowda breaks down as he announces grandsons name for hassan seat
एचडी देवगौड़ा - फोटो : PTI

अपने खिलाफ वंशवादी राजनीति करने का आरोप लगते देख कर जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा बुधवार को एक कार्यक्रम में रो पड़े। केवल पूर्व प्रधानमंत्री ही नहीं, उनके बड़े बेटे एचडी रेवन्ना और पोते प्रज्वल रेवन्ना भी रो पड़े। जेडीएस से लोकसभा चुनाव में देवगौड़ा के दोनों पोतों निखिल कुमारस्वामी और प्रज्वल को क्रमश: मांड्या और हासन सीट से टिकट देने के फैसले के कारण देवगौड़ा परिवार पर वंशवादी राजनीति करने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन



विज्ञापन



प्रज्वल, एचडी देवगौड़ा के बड़े बेटे एवं राज्य सरकार में लोक निर्माण मंत्री एचडी रेवन्ना के बेटे हैं। वह हासन सीट से कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के उम्मीदवार हैं। जेडीएस सुप्रीमो देवगौड़ा ने हासन में प्रज्वल के प्रचार अभियान की शुरुआत के लिए आयोजित कार्यक्रम में भावुक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि 

...इतने सारे आरोप, मीडिया में सुबह से ही (वे बातें कर) देवगौड़ा, रेवन्ना, कुमारस्वामी और उनके बेटों के बारे में। 


देवगौड़ा की आंखों से आंसू निकलते और उनकी आवाज भर्राई देखकर वहां मौजूद जेडीएस समर्थकों ने उनसे शांत हो जाने का अनुरोध किया। इस कार्यक्रम में प्रज्वल और उनके पिता रेवन्ना भी भावुक हो गए। प्रज्वल उस वक्त रो पड़े, जब देवगौड़ा ने उन्हें उम्मीदवार घोषित किया और रेवन्ना तब रोए जब विधायक बालकृष्ण इस बार हासन सीट से देवगौड़ा के चुनाव नहीं लड़ने का जिक्र कर रहे थे।

'मैंने पिछले 60 सालों में किसके लिए लड़ाई लड़ी'

बाद में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि मांड्या में उनके पोते निखिल की उम्मीदवारी को लेकर पैदा किए गए विवाद से वह दुखी हैं। उन्होंने कहा कि मांड्या से निखिल को उम्मीदवार बनाने का फैसला जेडीएस नेताओं का था। मैंने घोषणा नहीं की थी। मुझे बहुत दुख हुआ है, वे कह रहे हैं कि निखिल वापस जाओ...। देवगौड़ा ने कहा कि मैं मांड्या जाऊंगा। उन्हें 'वापस जाओ' के नारे लगाने दें...मैंने पिछले 60 बरसों में किसके लिए लड़ाई लड़ी है। मैं मांडया के लोगों के सामने सारी बातें रखूंगा।

भाजपा ने साधा निशाना, कहा- ड्रामा शुरू

वहीं, भाजपा ने देवगौड़ा पर निशाना साधते हुए इस भावुक वाकये को ड्रामा करार दिया। भाजपा ने देवगौड़ा और उनके परिवार के भावुक होने वाला वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया कि 2019 के चुनावों के लिए पहला ड्रामा शुरू।

भाजपा ने कहा कि कि यदि रोना एक कला है तो एचडी देवगौड़ा और उनका परिवार दशकों से लगातार लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए इस कला का इस्तेमाल करने में माहिर है। तथ्य यह है कि चुनावों से पहले देवगौड़ा और उनका परिवार रोता है। और चुनावों के बाद उनके परिवार को वोट देने वाले रोते हैं। 

इनपुट: भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed