फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Congress launches Door to Door campaign on Priyanka Gandhi's instructions

प्रियंका गांधी के निर्देश पर यूपी में कांग्रेस का 'डोर टू डोर' अभियान शुरू, अनुसूचित जाति पर नजर

Sun, 17 Mar 2019 01:52 PM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 17 Mar 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Congress launches Door to Door campaign on Priyanka Gandhi's instructions
प्रियंका गांधी वाड्रा ( फाइल फोटो) - फोटो : PTI

उत्तर प्रदेश में अपनी खोई जमीन वापस पाने का प्रयास कर रही कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा अनुसूचित जाति के वोटरों को अपने पक्ष में करने के मकसद से 'डोर टू डोर' अभियान शुरू किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग की ओर गठित 'टीम यूपी' ने कुछ दिनों पहले ही पंचायत स्तर पर यह मुहिम शुरू की है। इसके तहत अनुसूचित जाति के परिवारों से सीधा संवाद किया जा रहा है। इसके लिए पूरे प्रदेश में विधानसभा एवं पंचायत स्तर पर समितियां भी गठित की गई हैं जिनमें अनुसूचित जाति  से ताल्लुक रखने वाले पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। ये समितियां 'टीम यूपी' के साथ समन्वय बिठाकर 'डोर टू डोर' अभियान में लगी हुई हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर अनुसूचित जाति विभाग ने जमीनी स्तर पर पार्टी की मदद के लिए हाल ही में 35 सदस्यीय 'टीम यूपी' का गठन किया था। 'टीम यूपी' की अगुवाई कर रहे कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय सचिव एस पी सिंह ने  बताया, 'हमारी टीम ने विधानसभा एवं पंचायतों के स्तर पर समितियां गठित कर दी हैं। कुछ दिनों पहले ही कई जगहों पर हमारा डोर टू डोर अभियान शुरू हो गया।' उन्होंने कहा, 'हम दलित परिवारों से सीधा संपर्क कर उन्हें समाज के सशक्तिकरण के लिए अब तक किये गए कांग्रेस के कार्यों से अवगत कराने के साथ ही उन्हें मौजूदा सरकार से संविधान के खतरे को लेकर भी आगाह कर रहे हैं।' 
विज्ञापन


इस बीच, पार्टी ने यह भी योजना बनाई है कि जिन लोकसभा क्षेत्रों में बसपा के उम्मीदवार नहीं हैं वहां दलित वोटरों के बीच बड़े पैमाने पर जनसंपर्क अभियान चलाए जाए ताकि इसका सीधा फायदा कांग्रेस को हो सके। सिंह का कहना है, 'जहां बसपा चुनाव लड़ रही है वहां भी हमारा अभियान चलेगा, लेकिन जहां इसके उम्मीदवार नहीं हैं वहां हमारे लिए ज्यादा बेहतर मौका है। जहां दलित वोटरों के पास सपा, भाजपा और कांग्रेस विकल्प के तौर पर होंगे तो हमारा विश्वास है कि दलित समाज की पहली पसंद हम होंगे।' सिंह के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नगीना, सहारनपुर, बिजनौर और कई अन्य सीटों पर दलित वोटरों के बीच जनसम्पर्क अभियान शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed