फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: Black flags shown to Kanhaiya kumar During road show in Begusarai

बेगूसराय में कन्हैया के रोड शो का विरोध, जमकर हुई नारेबाजी

Thu, 04 Apr 2019 09:18 PM IST
अमित मंडल भाषा, बेगूसराय
भाषा, बेगूसराय Published by: अमित मंडल Updated Thu, 04 Apr 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019: Black flags shown to Kanhaiya kumar During road show in Begusarai
कन्हैया कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बिहार के बेगूसराय जिले में बुधवार को जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाकपा के उम्मीदवार कन्हैया कुमार के रोड शो का विरोध किए जाने के साथ उन्हें काले झंडे भी दिखाए गए। बेगूसराय के कपसिया चौक से निकलकर लोहियानगर पहुंचने पर कन्हैया के रोड शो का विरोध किए जाने के साथ उन्हें काले झंडे दिखाए गए। विरोध करने वालों ने कन्हैया के समर्थकों के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट किया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के साथ आपत्तिजनक नारेबाजी की।

विज्ञापन


लोहियानगर पुलिस चौकी में पदस्थापित सहायक आरक्षी निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह ने इस संबंध में इस चौकी के थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन दिया है जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता गोलू कुमार पर अपने चार-पांच अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ऐसा आचरण करने और उनके इस आचरण को चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।
विज्ञापन


लोहियानगर पुलिस चौकी प्रभारी राम प्रताप पासवान ने बताया कि उन्हें मिली लिखित शिकायत में एक के विरुद्ध नामजद तथा चार अन्य को आरोपी बनाया गया है। बाकी अन्य की पहचान वीडियो देखकर किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्हैया ने इसे दुखद स्थिति बताते हुए भाजपा प्रत्याशी और पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि पता नहीं भाजपा कैसी परिपाटी की शुरूआत करना चाहती है। लोकतंत्र में चुनाव के दौरान जिसको भी विरोध करना है वोट देकर करें। इस तरह से रास्ता रोकना... अगर यह चलन शुरू हो जाए तो अलग अलग पार्टी एक दूसरे का रास्ता रोकेंगी।


वहीं, बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने कन्हैया का नाम लिए बिना उनकी ओर इशारा करते हुए कहा कि यहां उनकी सीधी लड़ाई विकृत मानसिकता, विकृत राष्ट्रवाद की सोच, देश को तोड़ने वालों, आतंकवाद को गले लगाने वालों, भारत के शौर्य व एयर स्ट्राइक को नकारने वालों, भारत में कौन सा चाहिए सबूत वाला या सपूत वाला और बेगूसराय में विकास को रोकने वालों से है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed