बिहार में सीट बंटवारे के बाद एनडीए ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। कुल 40 लोकसभा सीटों में से भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर लड़ेंगी, जबकि शेष छह सीटों पर लोजपा लड़ेगी। बिहार में भाजपा के 22 मौजूदा सांसद हैं। भाजपा ने अपने वर्तमान आठ सांसदों को टिकट नहीं दिया है। अब चूंकि उम्मीदवार ही 17 रह गए, तो जाहिर है मौजूदा सांसदों संग कई अहम नेताओं का टिकट काट दिया गया है।
{"_id":"5c974d5fbdec22146a72d031","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-has-cuts-tickets-of-8-mps-in-bihar-including-shatrughna-sinha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में भाजपा ने इन सांसदों का काटा टिकट, ये है वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में भाजपा ने इन सांसदों का काटा टिकट, ये है वजह
Sun, 24 Mar 2019 02:58 PM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 24 Mar 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
भाजपा में इन सांसदों और नेताओं को इस बाद टिकट नहीं मिला है
- फोटो : Collected from Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शत्रुघ्न सिन्हा
- फोटो : PTI
पटना साहिब: शत्रुघ्न सिन्हा
भाजपा में बागी तेवर वाले नेता शत्रुघ्न सिन्हा राजधानी पटना की पटना साहिब लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद हैं। एनडीए के विरोध में बने महागठबंधन के नेताओं के सुर में सुर मिलाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा को इस बार भाजपा ने टिकट नहीं दिया। उनकी जगह केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद चुनाव लड़ेंगे। शत्रुघ्न सिन्हा संभवत: कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं।
कीर्ति
दरभंगा: कीर्ति आज़ाद
लंबे समय से पार्टी से निलंबित चल रहे दरभंगा सांसद कीर्ति आजाद का भी टिकट कटना तय माना जा रहा था। इस बीच कीर्ति ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। अब पार्टी ने उनका टिकट काट कर गोपाल ठाकुर को मौका दिया है। कीर्ति संभवत: कांग्रेस के टिकट पर दरभंगा से ही मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hukumdev
मधुबनी: हुकुमदेव नारायण यादव
संसद में अपने व्यंगात्मक लहजे और बयानों से चर्चा में रहने वाले मधुबनी सांसद हुकुमदेव नारायण यादव भी इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि पार्टी ने उनकी जगह उनके बेटे अशोक कुमार यादव को टिकट दिया है।
विज्ञापन
shahnawaz Hussain
- फोटो : अमर उजाला
भागलपुर: शाहनवाज हुसैन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को भी इस बार भागलपुर से टिकट नहीं दिया गया। पिछले लोकसभा चुनाव 2014 में मोदी लहर के बावजूद वह राजद उम्मीदवार शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल से करीब नौ हजार के मामूली अंतर से हार गए थे। किशनगंज लोकसभा सीट से जीतकर सीमांचल में भाजपा का कमल खिलाने वाले और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री का तमगा हासिल करने वाले शाहनवाज को इस बार निराशा हाथ लगी। इस सीट पर जदयू के खाते से अजय कुमार मंडल उम्मीदवार बनाए गए हैं।