{"_id":"5c86878cbdec2213e43a41c4","slug":"lok-sabha-elections-2019-bjp-claimed-to-win-21-out-of-25-seats-in-northeast","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 लोकसभा चुनावः भाजपा ने किया पूर्वोत्तर की 25 में से 21 सीटों पर जीत का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
2019 लोकसभा चुनावः भाजपा ने किया पूर्वोत्तर की 25 में से 21 सीटों पर जीत का दावा
Mon, 11 Mar 2019 09:36 PM IST
तिवारी अभिषेक
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Mon, 11 Mar 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
भाजपा ने सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठ राज्यों की 25 लोकसभा सीटों में से कम से कम 21 सीटें जीतने का दावा किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता व असम के वित्त मंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि भाजपा व उसके सहयोगी दल पूर्वोत्तर की 25 में से 19 से 21 सीटों पर जीत हासिल करेगी।
असम की 14 सीटों के लिए 11, 18 और 23 अप्रैल को तीन चरणों में मतदान होगा जबकि मणिपुर व मेघालय की दो-दो सीटों पर दो चरणों में। उनके अलावा मेघालय (दो सीट), नगालैंड (एक), अरुणाचल (दो), मिजोरम (एक) और सिक्किम की एक सीट के लिए एक चरण में मतदान होगा।
हिमंत ने कहा कि भाजपा व उसके सहयोगी दलों को असम की 14 सीटों में से नौ से 11 तक सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि पहचान व विकास ही लोकसभा चुनावों में पार्टी का मुख्य एजेंडा होगा।