फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections 2019: BJP CEC meeting in Delhi for second list of candidates

दिल्ली में भाजपा चुनाव समिति की हुई बैठक, इन पांच राज्यों के उम्मीदवारों का होगा एलान

Sat, 23 Mar 2019 06:03 AM IST
संदीप भट्ट चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 23 Mar 2019 06:03 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019:  BJP CEC meeting in Delhi for second list of candidates
भाजपा बैठक

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए उम्मीदवारों के नामों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में चर्चा और बैठकों का दौर चला। शुक्रवार को भी दिल्ली में भाजपा दफ्तर पर इसे लेकर चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। 

विज्ञापन

 



 

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा ने 184 उम्मीदवारों का किया एलान, यहां देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बैठक में दिल्ली, झारखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा के उम्मीदवारों के नाम पर विचार हुआ। इनके नामों का एलान शनिवार को किया जा सकता है। इस बीच उम्मीदवारों के नामांकन का दौर तेज हो चुका है। शुक्रवार को कई नेताओं ने नामांकन दाखिल किया। 

 

भाजपा की पहली सूची जारी, गांधीनगर से आडवाणी नहीं अमित शाह लड़ेंगे चुनाव

इससे पहले भाजपा ने 21 मार्च को 184 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था। पहली लिस्ट में कई मौजूदा मंत्रियों और सांसदों को जगह दी गई है। पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा गांधीनगर से अमित शाह चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे। इसबार लाल कृष्ण आडवाणी को यहां से टिकट नहीं दिया गया है। 

बिहार की सभी 17 सीटों पर फैसला हो चुका है लेकिन सूची को प्रदेश कमेटी को भेजा गया है। इन सीटों पर एलान प्रदेश कार्यालय की ओर से ही होगा। भाजपा में हाल में शामिल हुए जय पांडा को ओडिशा के केंद्रपाड़ा से टिकट मिला है। भाजपा ने उम्मीदवार की दूसरी सूची भी जारी की। जिसमें दमन और दीव संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए लालूभाई पटेल का नाम तय किया है।  


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed