{"_id":"5c65468fbdec2259c53e1699","slug":"lok-sabha-elections-2019-arvind-kejriwal-wants-to-go-with-congress-for-delhi-assembly-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के साथ गठबंधन पर बोले केजरीवाल, हम लालायित लेकिन उन्होंने मना कर दिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस के साथ गठबंधन पर बोले केजरीवाल, हम लालायित लेकिन उन्होंने मना कर दिया
Thu, 14 Feb 2019 04:31 PM IST
Prabudhh Jain
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Thu, 14 Feb 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली में कांग्रेस के साथ संभावित गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे मन में देश को लेकर बहुत ज्यादा चिंता है। इसी वजह से हम लालायित हैं। उन्होंने (कांग्रेस) लगभग मना कर दिया।
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal on opposition alliance: Hamare man mein desh ko leke bahut jyada chinta hai... Usi wajah se hum lalayit hain. Unhone (Congress) lagbhag mana kar diya hai pic.twitter.com/gWdpheyY4J
— ANI (@ANI) February 14, 2019विज्ञापन
बुधवार देर रात तक एनसीपी प्रमुख शरद पवार के दिल्ली आवास पर हुई बैठक में तमाम विपक्षी दलों के नेता लोकसभा चुनावों में गठबंधन की संभावनाओं को तलाश रहे थे। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए थे। न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर भी बात हुई। ऐसे में इस बयान के बड़े मायने निकाले जा रहे हैं। इस बैठक में ममता बनर्जी भी मौजूद रहीं। राहुल गांधी ने इशारा किया है कि पश्चिम बंगाल और दिल्ली में कांग्रेस एकला चलो की राह पकड़ेगी। ऐसे में केजरीवाल की उम्मीदों पर फिलहाल पानी फिरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली में लोकसभा की 7 सीटें हैं और फिलहाल सभी पर भाजपा का कब्जा है।
केजरीवाल भाजपा और कांग्रेस दोनों के खिलाफ आग बरसाते रहे हैं। लेकिन चुनावी समीकरणों में उन्हें लगता है कि दिल्ली में कांग्रेस के हाथ का साथ पार्टी को फायदा पहुंचा सकता है। केजरीवाल ने कांग्रेस की 15 साल पुरानी सरकार को उखाड़कर ही दिल्ली में अपनी सत्ता काबिज की थी। लेकिन अब सियासी मजबूरियों का सबब कुछ और कहता है।
उधर, महागठबंधन की जो शक्ल बनती दिख रही है, उसमें राष्ट्रीय स्तर पर केजरीवाल, राहुल, शरद पवार, ममता जैसे दिग्गज एक मंच पर दिख ही रहे हैं। शायद यही वजह है कि बदले हालात में केजरीवाल तो कांग्रेस से गठबंधन चाहते हैं लेकिन तीन राज्यों में जोरदार जीत के बाद कांग्रेस अपने दम पर किस्मत आजमाने के मूड में है।