फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election Results 2019: party leaders thank people for choosing modi government again

Lok Sabha Election Results 2019: भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री सहित इन नेताओं ने जनता को दिया धन्यवाद

Thu, 23 May 2019 04:07 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 23 May 2019 04:07 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Results 2019: party leaders thank people for choosing modi government again
नरेंद्र मोदी-योगी आदित्यनाथ-अमित शाह - फोटो : PTI/ANI

देश में एक बार फिर से मोदी सरकार बनती हुई नजर आ रही है। इसकी वजह है शुरुआती रुझानों में मिलता भाजपा को प्रचंड बहुमत। अपने दम पर भाजपा बहुमत के आंकड़ों को हासिल करने में कामयाब हो गई है। वहीं एनडीए को 300 से ज्यादा सीटें मिल रही है। इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों का धन्यवाद किया है। उनके अलावा कई नेताओं ने जीत पर खुशी जाहिर की है। इसी बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी के मुख्यालय पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में वह मीडिया को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


शुरुआती रुझानों से खुश होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सबका साथ+सबका विकास+सबका विश्वास= विजयी भारत। हम साथ में बढ़ेंगे, साथ में समृद्ध होंगे, हम मिलकर एक मजबूत और संयुक्त भारत का निर्माण करेंगे। एक बार फिर भारत की जीत हुई है। विजयी भारत।'
विज्ञापन


भाजपा अधयक्ष अमित शाह ने लिखा, 'यह जीत पूरे भारत की जीत है। देश के युवा, गरीब, किसान की आशाओं की जीत है। यह भव्य विजय प्रधानमंत्री मोदी जी की पांच साल के विकास और मजबूत नेतृत्व में जनता के विश्वास की जीत है। मैं भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से नरेंद्र जी को हार्दिक बधाई देता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मृति ईरानी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रही हैं। वह फिलहाल 16 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। भाजपा की जीत पर उन्होंने लिखा, 'सुनमो सुनामी। नमो 2.0। धन्यवाद भारत। विजयी भारत।'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आगदित्यनाथ ने पार्टी की जीत पर खुशी व्यक्त कू है। उन्होंने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस जीत के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। भाजपा पहली बार 300 के आंकड़ो को छू रही है और एनडीए 350 के आंकड़े को छू रही है। मैं पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह को भी धन्यवाद देना चाहता हूं।'


पंजाब में भाजपा की सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल से चुनाव मैदान में उतरीं हरसिमरत कौर बादल आगे चल रही हैं। अपनी जीत पर बठिंडा से उम्मीदवार ने कहा, 'बठिंडा के लोगों ने विकास को चुना और सबका साथ, सबका विकास पर वोट दिया। मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed