फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election chunav live updates 2019 election news in Hindi 5 April

चुनावी हलचल: मुंबई की अदालत में राहुल और येचुरी के खिलाफ मानहानि का केस दाखिल

Fri, 05 Apr 2019 10:12 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Fri, 05 Apr 2019 10:12 PM IST
सार

  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी
  • गाजियाबाद में प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो
  • उत्तर-पूर्व में अमित शाह की रैलियां
  • सुमित्रा महाजन का चुनाव लड़ने से इनकार
  • सपा का घोषणापत्र जारी

विज्ञापन
Lok sabha election chunav live updates 2019 election news in Hindi 5 April
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। पहले चरण का मतदान शुरू होने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियां जारी है, तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी चुनावी मिशन में तेजी से लगे हुए हैं। राज्यों में भी विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियों तेज हो गई हैं। यहां आपको मिलेगा दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट- 
विज्ञापन

05 अप्रैलः दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट 

-बीजू जनता दल ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक का वीडियो जारी किया। सीएम ने कहा- ओडिशा की जनता के लिए लड़ने को तैयार हूं।  

विज्ञापन



-संघ कार्यकर्ता धृतमान जोशी ने मुंबई की अदालत में राहुल गांधी और सीताराम येचुरी के खिलाफ मानहानि का केस दाखिल किया। 22 अप्रैल को होगी सुनवाई। 

-कांग्रेस ने झारखंड से एक उम्मीदवार के नाम का एलान किया है। चतरा सीट से मनोज कुमार यादव को टिकट दिया गया है। साथ ही ओडिशा विधानसभा के लिए भी चार नाम घोषित किए गए हैं।

 




-कर्नाटक के कोप्पा में सीएम एच डी कुमारस्वामी का बयान: आप लोग पीएम की बातों में मत आइए। हमें पड़ोसी देशों के साथ दुश्मनी क्यों करनी चाहिए। दो साल पहले एक सेना के अफसर ने मुझसे कहा था कि वोटों की खातिर पीएम चुनाव से पहले कोई कहानी बनाएंगे। वे लोग विकास के नाम पर वोट नहीं मांगते हैं। 

-हैदराबाद में सुषमा स्वराज ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, "जिस परिवार के 2-2 लोग आतंकवाद का शिकार हुए हों, उस परिवार का बेटा ये कह रहा है कि आतंकवाद कोई मुद्दा नहीं है। राहुलजी, अगर आतंकवाद कोई मुद्दा नहीं है तो आप एसपीजी की सुरक्षा लिए क्यों चलते हैं?"

-महाराष्ट्र के चंद्रापुर में राहुल गांधी ने कहा, 'पीएम मोदी हिंदू धर्म की बात करते हैं, लेकिन हिंदू धर्म में सबसे जरूरी होता है गुरु और पीएम मोदी अपने गुरु आडवाणी के सामने हाथ तक नहीं जोड़ते।स्टेज से उठाकर फेंक दिया गुरु को, ....स्टेज से उतारा है आडवाणी जी को और फिर हिंदू धर्म की बात करते हैं।' 

 


-गाजियाबाद में रोड शो के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "दुनिया भर घूम आए हैं। जापान गए, वहां गले लगे। पाकिस्तान गए, वहां बिरयानी खाई। चीन गए, वहां गले लगे। लेकिन वाराणसी के एक गरीब परिवार से गले लगते देखा है?"
 


-सहारनपुर में पीएम मोदी के बयान पर बोले इमरान मसूद, "पीएम को कम से कम इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ये बौखलाहट है।" पीएम ने अपनी रैली के दौरान कहा था- "यहां तो बोटी-बोटी करने वाले साहब भी हैं और कांग्रेस के शहजादे के बड़े खास हैं।" 

-भाजपा ने गुजरात में लोकसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में विवेक ओबेरॉय का नाम भी शामिल है। विवेक, पीएम मोदी की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। गुजरात की सभी 26 सीटों के लिए तीसरे चरण में यानी 23 अप्रैल को मतदान होना है। 
 


-अमेठी में विजय संकल्प ओबीसी सम्मलेन के दौरान बोलीं स्मृति ईरानी: 2019 का चुनाव अमेठी की आजादी का चुनाव है। आजाद हो अमेठी लापता सांसद के चंगुल से।

-गाजियाबाद में प्रियंका गांधी वाड्रा का रोड शो, कांग्रेस उम्मीदवार डॉली शर्मा के लिए कर रही हैं प्रचार।
पढ़ें पूरी खबर
 



-देहरादून में बोले पीएम मोदी: कांग्रेस और करप्शन मिल करके करप्शन के नए रिकॉर्ड बनाते रहते हैं। कांग्रेस के राज की पहचान है कि उसमें भ्रष्टाचार एक्सीलरेटर पर रहता है और विकास वेंटिलेटर पर रहता है। यही कांग्रेस की पहचान है। 
पढ़ें पूरी खबर

-बंगाल के नक्सलबाड़ी में बोलीं ममता बनर्जी: हमें दिल्ली का लड्डू नहीं चाहिए। हमें एक ऐसा नेता चाहिए जो जमीन से जुड़ा हो। जो उनके अच्छे-बुरे वक्त में साथ दे सके।

-समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। 
ये हैं मुख्य वादे:
सभी वर्गों के हितों का ख्याल
बिना सामाजिक न्याय, खुशहाली मुमकिन
सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन
सेना में अलग अहीर रेजिमेंट बनाने की बात
पढ़ें पूरी खबर


-मल्लिकार्जुन खड़गे:
 मोदी जी ईडी, आईटी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। विपक्ष को हताश करने और चुनाव जीतने के लिए वह हर कदम उठा रहे हैं क्योंकि उन्होंने जीतने की उम्मीद छोड़ दी है। 

-हेमा मालिनी ने मथुरा में चलाया ट्रैक्टर।
 
-सहारनपुर में पीएम मोदी: यहां तो बोटी-बोटी करने वाले साहब भी हैं और कांग्रेस के शहजादे के बड़े खास हैं। वो बोटी-बोटी कहते हैं, हम बेटी-बेटी के सम्मान और सुरक्षा की बात करते हैं। 
पीएम का ये वार, सहारनपुर से कांग्रेस उम्मीदवार इमरान मसूद की ओर था। 
पढ़ें पूरी खबर

-असम में बोलीं ममता बनर्जी: नागरिकता संशोधन विधेयक में आप छह साल के लिए विदेशी बन जाएंगे। उसके बाद जाकर आपको नागरिकता मिलेगी, क्यों? आप उन छह सालों में क्या करेंगे? आपकी नौकरी, स्कूल और दूसरी जरूरतों का क्या? ये एक षड्यंत्र है। 

-इंदौर से भाजपा सांसद और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने एलान कर दिया है कि वो लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने एक चिट्ठी भी लिखी है जिसके सुर कुछ नाराजगी भरे हैं। उन्होंने लिखा कि पार्टी असमंजस में दिख रही है। इसलिए घोषणा करती हूं कि मुझे लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ना।
पढ़ें पूरी खबर

-टीडीपी के मुखिया और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, "टीडीपी नेताओं पर जो छापे मारे जा रहे हैं वो पीएम मोदी के निर्देश पर हो रहा है। चुनाव के एलान के बाद सब चुनाव आयोग के निर्देशानुसार होता है। हर पार्टी को समान अवसर मिलने चाहिए। एक भी पार्टी को वो दबा नहीं सकते। किसी का समर्थन भी नहीं कर सकते। मैं पीएम को चेतावनी देता हूं अगर आप ऐसा करते रहे तो इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। आप कौन हैं? आप विदा होने वाले पीएम हैं। मैं अधिकारियों को भी कहता हूं कि उनकी बात मत सुनो। अगर सुनोगे तो उसके नतीजे भुगतने होंगे।"

-कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की श्रावस्ती सीट से धीरेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है।

-अमरोहा में बोले पीएम मोदी: मैं संयुक्त अरब अमीरात की सरकार को शुक्रिया कहना चाहूंगा कि उन्होंने मुझे जायद सम्मान के लिए चुना है। ये सम्मान मोदी का नहीं भारत की जनता का है। भारत की जय-जयकार का कारण मोदी नहीं आप हैं। 
पढ़ें पूरी खबर


-केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने योगी आदित्यनाथ के मोदी की सेना वाले बयान पर कहा, "जो मुझे बोलना था, बोल चुका। अब उसको और तोड़ो मरोड़ो मत। योगी जी ने जो कहा है आप लोगों ने उसको भी तोड़ा मरोड़ा है। चुनाव आयोग तो 100 चीजों के लिए नोटिस देता है।"
 

-दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठक चल रही है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित, हारून यूसुफ, और प्रभारी पीसी चाको मौजूद हैं। 

-लालू प्रसाद यादव ने अपनी आने वाली किताब- गोपालगंज टू रायसीना में सनसनीखेज खुलासा किया है। तेजस्वी ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन में लौटने की कई बार कोशिश की। उन्होंने इसके लिए कई तरीके अपनाए और ये सब एनडीए में उनकी वापसी के छह महीने के भीतर हुआ। 

-अरुणाचल प्रदेश में अमित शाह: पांच साल पहले उत्तर-पूर्व अशांत था और यहां शायद ही किसी तरह का विकास था। पांच साल बाद भाजपा क्षेत्र में शांति लाई और विकास की राह पर अग्रसर है।

-बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव की पत्नी के लिए चुनाव प्रचार किया। नवादा में लोगों को संबोधित करते हुए राबड़ी देवी ने कहा,  'सभी लोगों से मेरी अपील रहेगी, जिस तरह से राजबल्लभ जी को इन लोगों ने फंसाने का काम किया, जेल भेजने का काम किया, यादवों को बदनाम करने का काम किया। उसी तरह तुम लोग विभा देवी प्रत्याशी हैं उन्हें जिताने का काम करना।' 

-योगी आदित्यनाथ ने एक विवादित ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, "मुस्लिम लीग एक वायरस है। एक ऐसा वायरस जिससे कोई संक्रमित हो गया तो वो बच नहीं सकता और आज तो मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ही इससे संक्रमित हो चुका है। सोचिये अगर ये जीत गए तो क्या होगा ? ये वायरस पूरे देश मे फैल जाएगा।"
 

-कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दो सीटों से चुनाव लड़ने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस कांग्रेस ने देश के टुकड़े किए, कांग्रेस ने राजनीति के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का झगड़ा करवाया। वह चुनाव कहां से लड़े और कहां से नहीं यह मेरा विषय नहीं है। वह उनकी पार्टी का विषय है। भारत के संविधान ने उन्हें मौका दिया है। 

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमरोहा और सहारनपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पश्चिमी यूपी में पहले और दूसरे चरण की 16 सीटों के चुनाव को देखते हुए यह मोदी का दूसरा दौरा और तीसरी सभा होगी। अमरोहा संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर और नगीना प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। 
 

-कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी गाजियाबाद की प्रत्याशी डॉली शर्मा के समर्थन में रोड शो करेंगी। वह घंटाघर स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद जीटी रोड स्थित रमते राम रोड मोड़ से रोड शो शुरू करेंगी। 

-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और असम के दौरे पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed