फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha election chunav live updates 2019 election news in hindi 30 March 

चुनावी हलचल: निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा, योगी ने सुनीं समस्याएं, समाधान का भरोसा

Sat, 30 Mar 2019 07:12 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 30 Mar 2019 07:12 PM IST
सार

  • अरुणाचल प्रदेश और असम में पीएम मोदी की रैली
  • अमित शाह के नामांकन में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन
  • केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व नितिन गडकरी भी हैं साथ

विज्ञापन
Lok sabha election chunav live updates 2019 election news in hindi 30 March 
Mahasangram Live - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महासंग्राम में बदल चुकी लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई दिनों दिन दिलचस्प होती जा रही है। आज भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन रैलियां हैं। इधर, कांग्रेस और अन्य दलों का भी चुनावी अभियान जारी है। यहां आपको मिलेगी दिनभर की चुनावी हलचल का पल-पल अपडेट:

विज्ञापन

30 मार्च- दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट

-निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद ने एनडीए में शामिल होने पर कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी शिकायतें सुनी हैं और समाधान का भरोसा दिया है। निषाद पार्टी अपने चुनाव चिन्ह पर ही लड़ेगी। एनडीए तय करेगा कि कौन कहां से लड़ेगा। 
विज्ञापन


-ओडिशा: बीजू जनता दल के नेता अर्जुन चरण सेठी ने बेटे अभिमन्यु सेठी को टिकट न दिए जाने के विरोध में पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ले ली है।

-शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आज अमित शाह के नामांकन के दौरान गांधीनगर में ही थे। उन्होंने कहा कि हम वहां शक्ति प्रदर्शन के लिए नहीं गए थे क्योंकि गठबंधन तो शक्तिशाली है ही। अब जब भाजपा और शिव सेना साथ आ गए हैं तो विपक्ष का हारना तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


-उत्तर-पूर्व में अपनी तीसरी रैली के लिए पीएम मोदी असम के गोहपुर पहुंचे। पीएम ने रैली में आए लोगों से पूछा- मैं एक चौकीदार हूं, मैं एक चौकीदार हूं...आप भी हैं न?
 


-पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान देते हुए कहा कि अगर आप अनुच्छेद 370 का पुल तोड़ देते हैं तो आपको भारत और जम्मू-कश्मीर के रिश्ते को नए सिरे से देखना होगा। नई शर्तें होंगी। क्या एक मुस्लिम बहुल राज्य आपके साथ रहना भी चाहेगा? अगर आप 370 हटा देते हैं तो जम्मू-कश्मीर के साथ आपका रिश्ता खत्म।"

-मराठा नेता प्रवीण गायकवाड़, कांग्रेस में शामिल हुए। मल्लिकार्जुन खड़गे और अशोक चव्हाण की मौजूदगी में ली सदस्यता।
 


-भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में रोड शो कर रहे हैं। उन्होंने वाराणसी के आंबेडकर चौराहे पर स्थित भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत की। चंद्रशेखर ने कहा कि सत्ता में बैठी सरकार गरीबों के हित में काम नहीं कर रही है। गरीबों को लूट रही है। 2 करोड़ युवाओं की नौकरियां छीन ली गईं। हम इसी का हिसाब करने वाराणसी आए हैं। 'चौकीदार' खबरदार हो जाएं।
पूरी खबर पढ़ें

-असम के डिब्रूगढ़ में पीएम मोदी: "उन्हें चौकीदार से नफरत है। उन्हें चायवालों से भी दिक्कत है। मै सोचता था कि उन्हें बस एक 'चायवाले' से दिक्कत है। लेकिन जब मैं देश भर में घूमा तो पता लगा कि पश्चिम बंगाल हो या असम, वो चाय से जुड़े लोगों को देखना ही नहीं चाहते। सिर्फ एक चायवाला ही चायवालों का दर्द समझ सकता है।"
पूरी खबर पढ़ें 

-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रोडशो के बाद गांधीनगर से नामांकन भर दिया है। नामांकन के समय उनके साथ वित्त मंत्री अरुण जेटली, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मौजूद रहे। अमित शाह, पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। 
 


-नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारुक अब्दुल्ला ने कहा, "कितने सिपाही हिंदुस्तान के शहीद हुए छत्तीसगढ़ में। क्या कभी मोदीजी वहां गए उन पर फूल चढ़ाने के लिए। मगर वो 40 लोग सीआरपीएफ के शहीद हो गए, उसका भी मुझे शक है।"
 

-महाराष्ट्र कांग्रेस और दिल्ली से आए वरिष्ठ नेता महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में चुनावी रणनीति बनाने में जुटे। 
 




-अरुणाचल के आलो में पीएम मोदी: "ये वही भाषा बोलते हैं जो आतंकवादियों के आका बोलते हैं। आज हिंदुस्तान में इनकी कोई पूछ नहीं है लेकिन पाकिस्तान में इनकी जयजयकार हो रही है। पाकिस्तान में अखबारों में इनकी तस्वीर छप रही है। टीवी पर उनके बयान चमक रहे हैं।"

-रैली में उद्धव ठाकरे ने कहा, "कुछ लोगों को मेरे यहां पहुंचने से आनंद हुआ पर कुछ को पेट मे दर्द हो रहा होगा। कुछ लोग खुशी मना रहे थे कि एक विचारधारा वाले दल लड़ झगड़ रहे थे।। हममें मनमुटाव जरुर था पर जब अमितभाई मेरे घर आये और बात हुई तो यह सब खत्म हो गया। शिवसेना और  भाजपा की विचारधारा एक है जो हिंदुत्व है। मेरे पिताजी कहते थे कि हिंदुत्व हमारी सांस है। यह रुक जाये तो कैसे  चल सकते हैं।"

उन्होने कहा कि विपक्ष के गठबंधन में दिल  मिले या न मिले वे हाथ मिला रहे हैं पर भाजपा शिवसेना का दिल मिल गया है। ठाकरे ने कहा

-पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की। 


-अहमदाबाद के नारणपुरा में रैली के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो जारी है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और गुजरात के सीएम विजय रुपाणी भी साथ हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे, लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान और अन्य दिग्गज नेता भी शाह के साथ हैं। दोपहर 1:20 बजे अमित शाह गांधीनगर सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।
 

-गांधीनगर सीट से अपना नामांकन दाखिल करने से पहले अहमदाबाद के नारणपुरा में जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जिस सीट से अटल बिहारी वाजपेयीजी सांसद रहे, लाल कृष्ण आडवाणी सांसद रहे, जहां से मैं विधायक रहा, वहीं से आज लोकसभा का उम्मीदवार बनने जा रहा हूं। आप सबसे अपील है कि गुजरात की सभी 26 सीटों पर जीत दिलाएं और अपने इस बेटे को भी जिताकर संसद पहुंचाएं। अंत में उन्होंने फिर एक बार, मोदी सरकार का नारा लगाया और लोगों से भी लगवाया। 

-अहमदाबाद के नारणपुरा में जनसभा के दौरान केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अमित शाह ने करिश्माई काम किया है। साढ़े पांच साल तक मैंने भी संगठन चलाया है, जो काम मैं न कर सका, वह अमित भाई शाह ने कर दिखाया है। कहा कि देश के इतिहास में पहली बार गैर कांग्रेसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत हासिल हुआ था। पूरी दुनिया इस सच्चाई को स्वीकार करती है कि देश का नेतृत्व मजबूत हाथों में है। विरोधी पार्टी के नेता ऐसे प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। देश की जनता को चाहिए कि लोकतांत्रिक तरीके से सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।

-नारणपुरा में जनसभा के दौरान लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने भाजपा को जो मजबूती प्रदान की थी, अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी और ज्यादा मजबूत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में एनडीए देश भर में मजबूती के साथ खड़ी है। कांग्रेस मुक्त भारत की बात पर पहले संदेह किया जाता था, लेकिन आज देख लीजिए देश भर में कांग्रेस कहीं खड़ी नहीं दिख रही है। महागठबंधन लठबंधन में तब्दील है और उनके नेता आपस में ही लड़ रहे हैं।

-गांधीनगर सीट से अपना नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अहमदाबाद के नारणपुरा में जनसभा हो रही है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन दाखिल करने से पहले अहमदाबाद में करीब चार किलोमीटर लंबा रोड शो भी होना है। जनसभा से पहले शाह ने सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मंच पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी पहुंच गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी मंच पर मौजूद हैं। अमित शाह ने प्रकाश सिंह बादल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 


-अरुणाचल प्रदेश के आलो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए मंच तैयार हो चुका है। पीएम मोदी की यहां करीब 11 बजे पहुंचने की संभावना है। 
 

-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को गांधीनगर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, शिरोमणि अकाली दल के सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद होंगे। पढ़ें पूरी खबर
 

-लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए मिशन मोड में लगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूर्वोत्तर दौरे पर हैं। असम और अरुणाचल में आज वह तीन रैलियां करेंगे। सुबह 11 बजे वह अरुणाचल प्रदेश के आलो में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह असम के मोरान और गोहपुर में रैलियां करेंगे। 



-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी आज सियासी हलचल तेज है। यहां भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर पीएम मोदी के खिलाफ मेगा रोड शो करेंगे। चंद्रशेखर ने कहा है कि देश के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना जरुरी है। मालूम हो कि पिछले दिनों पुलिस की लाठीचार्ज में घायल होकर अस्पताल में भर्ती हुए चंद्रशेखर से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed