{"_id":"5ca46aafbdec2214593a9b1c","slug":"lok-sabha-election-2019-sonia-gandhi-unhappy-over-congress-manifesto-cover-page-rahul-image","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के घोषणापत्र से सोनिया गांधी नाखुश, इस बात को लेकर जताई नाराजगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस के घोषणापत्र से सोनिया गांधी नाखुश, इस बात को लेकर जताई नाराजगी
Wed, 03 Apr 2019 01:41 PM IST
Prabudhh Jain
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Wed, 03 Apr 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस का घोषणापत्र
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस का घोषणापत्र मंगलवार को भारी शोर और प्रचार के बीच जारी हुआ। लेकिन अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि जन-आवाज नाम से छपे घोषणापत्र में एक चूक से यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी खासी नाराज हैं। बताया जा रहा है कि घोषणापत्र के कवर पेज पर राहुल गांधी की छोटी तस्वीर को लेकर सोनिया नाखुश हैं। उन्होंने घोषणापत्र समिति के सदस्य राजीव गौड़ा को फटकार लगाई है। इसके अलावा इस मुद्दे पर उन्होंने समिति के अध्यक्ष पी चिदंबरम से भी बात की। सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को घोषणापत्र जारी करने के कार्यक्रम से एन पहले ही सोनिया ने राजीव गौड़ा को डांटा था।
सोनिया की आपत्ति तीन चीजों को लेकर बताई जा रही है। एक तो उन्हें कवर पेज उतना आकर्षक नहीं लगा। दूसरा नीचे की ओर राहुल गांधी की तस्वीर काफी छोटे आकार की लगी। तीसरा, कवर पेज पर महात्मा गांधी की कोई तस्वीर नहीं है।
तो कवर पेज है कैसा?
घोषणापत्र के कवर पेज पर एक चुनावी रैली की तस्वीर है। ये एक दूर से लिया गया फोटो है जिसमें सैकड़ों-हजारों लोग दिख रहे हैं। ऊपर बायीं ओर टैगलाइन- हम निभाएंगे लिखा है। सबसे नीचे बायीं ओर कांग्रेस का चुनाव चिन्ह-पंजा और उसके ठीक दायीं ओर राहुल की छोटी तस्वीर है।
विज्ञापन
मंगलवार को जारी घोषणापत्र में कांग्रेस ने न्याय योजना से लेकर मार्च 2010 तक 22 लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था। भाजपा ने रक्षा और कश्मीर से जुड़े कुछ वादों को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला भी बोला।