{"_id":"5c79fcbfbdec2273635526a7","slug":"lok-sabha-election-2019-rahul-gandhi-in-ranchi-jharkhand-amit-shah-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी हलचल: एक करोड़ बाइक के साथ देशभर में भाजपा की संकल्प रैली, राहुल गांधी की झारखंड में रैली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनावी हलचल: एक करोड़ बाइक के साथ देशभर में भाजपा की संकल्प रैली, राहुल गांधी की झारखंड में रैली
Sat, 02 Mar 2019 09:39 AM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 02 Mar 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
Amit shah and Rahul Gandhi
- फोटो : twitter
लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों की रैलियों, बैठकों और जनसभाओं का दौर एक बार फिर से तेज हुआ है। शनिवार को भाजपा और कांग्रेस की अलग-अलग रैलियां होंगी। झारखंड के रांची में राहुल गांधी की रैली होगी, जहां वे महागठबंधन के नेताओं के साथ मंच साझा करेंगे। वहीं, दूसरी ओर देश भर में भाजपा बाइक रैली निकालेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार राहुल गांधी रांची के मोरहाबादी मैदान में परिवर्तन उलगुलान रैली को संबोधित करेंगे। वह विशेष विमान से दोपहर डेढ़ बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां वह झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के साथ मंच साझा करेंगे। पड़ोसी राज्य बिहार की तरह झारखंड में भी अबतक महागठबंधन में सीटों का बंटवारा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
भाजपा पूरे देश में एक साथ बाइक रैली निकालेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मध्यप्रदेश के उमरिया से इस मोटरसाइकिल का नेतृत्व करेंगे। पार्टी का दावा है कि इस रैली में एक करोड़ से अधिक मोटरसाइकिलें भाग लेंगी और यह रैली एक विश्व रिकॉर्ड बनाएगी।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने अमर उजाला को बताया कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और केरल की हर विधानसभा से रैलियां निकाली जाएंगी। हर बूथ से कम से कम पांच मोटरसाइकिल इस रैली में भाग लेंगी। दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल इन रैलियों का नेतृत्व करेंगे। देश भर के 4120 विधानसभाओं में 3500 से अधिक जगहों पर यह बाइक रैली निकाली जाएंगी।