फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha Election 2019: Prime Minister Narendra Modi on Saturday satirized Congress

गरीबी हटाने की जड़ी-बूटी ‘कांग्रेस हटाओ’ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Sun, 07 Apr 2019 06:34 AM IST
गौरव द्विवेदी चुनाव डेस्क, अमर उजाला, सोनपुर (ओडिशा)
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, सोनपुर (ओडिशा) Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 07 Apr 2019 06:34 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019: Prime Minister Narendra Modi on Saturday satirized Congress
नरेंद्र मोदी (फाइल)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, गरीबी हटाने के लिए सबसे बेहतर जड़ी-बूटी है, ‘कांग्रेस हटाओ’। देश के गरीब यह समझने लगे हैं कि कांग्रेस को हटाएंगे तो गरीबी खुद हट जाएगी। पीएम ने राज्य की नवीन पटनायक सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा, सबसे अधिक संसाधन होते हुए भी ओडिशा के लोग पिछड़ते जा रहे हैं। राज्य सरकार आमजन के लिए काम ही नहीं कर रही।

विज्ञापन


मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पिछड़ों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती आई है। उन्होंने कहा, आपका चौकीदार आतंकियों, नक्सलियों और माओवादियों के सफाये में जुटा है और कांग्रेस इन्हें संरक्षण देने में जुटी है। चौकीदार आतंकियों पर स्ट्राइक करता है, कांग्रेस जवानों के विशेष अधिकार छीनना चाहती है। मोदी ने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा, मैंने विपक्ष के दलालों की दुकानें बंद कर दीं, इसलिए ये सब तिलमिलाए हैं और मेरे खिलाफ एकजुट हो गए हैं। महामिलावटी दोबारा भ्रष्टाचार शुरू करने के लिए मजबूर सरकार चाहते हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस का डीबीटी मतलब- डायरेक्ट बिचौलिया ट्रांसफर

मोदी ने कहा, कांग्रेस सरकार आधे अधूरे मन से काम कर रही है। आपके खाते में सीधे पैसे आ रहे हैं, इससे भी उनको दिक्कत है। उन्हें बिचौलियों को फायदा पहुंचाना है। इसलिए प्रदेश सरकार ने आधी सूची दी है, ऐसे में कम ही किसानों को पैसे मिल पाए हैं। हमारे डीबीटी का मतलब है डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर, उनके डीबीटी का मतलब है डायरेक्ट बिचौलिया ट्रांसफर। यहां डेढ़ दशक से भूखी कांग्रेस सत्ता में आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस टाइटैनिक की तरह, जो भी बैठा डूब रहा

महाराष्ट्र के नांदेड़ में मोदी ने कहा, कांग्रेस टाइटैनिक जहाज की तरह है। जो-जो इस जहाज में बैठा, वो एनसीपी की तरह या तो खुद भी डूब रहा है या उठ-उठ कर भाग रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने को लेकर मोदी ने कहा, कांग्रेस के नामदार ने माइक्रोस्कोप से भारत में ऐसी सीट खोजी, जहां मुकाबला करने की ताकत रख सकें। वह सीट ऐसी है जहां देश के बहुसंख्यक अल्पसंख्यक हैं। वहां की क्या स्थिति है वो सोशल मीडिया पर पता चलता है। कांग्रेस का झंडा कहां है, ये खोजना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed