{"_id":"5c7b51ffbdec224ba94b81cb","slug":"lok-sabha-election-2019-pm-narendra-modi-address-people-in-patna-bihar-and-amethi-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी हलचल: पीएम मोदी की पटना में विजय संकल्प रैली, कांग्रेस अध्यक्ष के गढ़ अमेठी में भी गरजेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनावी हलचल: पीएम मोदी की पटना में विजय संकल्प रैली, कांग्रेस अध्यक्ष के गढ़ अमेठी में भी गरजेंगे
Sun, 03 Mar 2019 09:33 AM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 03 Mar 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर देशभर में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की रैलियों, बैठकों और जनसभाओं का दौर जारी है। भाजपा के लिए रविवार का दिन दो अहम कार्यक्रमों वाला रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार और उत्तर प्रदेश दौरे पर रहेंगे। पटना के गांधी मैदान में वह विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले अमेठी में भी उनका सरकारी कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
बिहार में रविवार को होने वाली एनडीए की रैली कई मायनों में अहम होने वाली है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस रैली में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच साझा करेंगे। दोनों करीब नौ साल बाद किसी चुनावी रैली में एक साथ होंगे। इस रैली में प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे पहुंचेंगे। यहां एनडीए के नेताओं का भी संबोधन होगा।
विज्ञापन
दोपहर बाद प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के अमेठी पहुंचेंगे, जहां विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम है। यहां जनसभा भी आयोजित है। कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले अमेठी में प्रधानमंत्री लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों को संबोधित भी करेंगे। यहां उनका संबोधन चुनावी माहौल में काफी अहम होगा। अमेठी से वर्तमान में उनके धुरविरोधी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सांसद हैं।
विज्ञापन
राफेल सौदा मामले से लेकर पुलवामा हमले तक राहुल गांधी लगातार विभिन्न मंचों और प्लेटफॉर्मों से पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री यहां के स्थानीय सांसद राहुल गांधी को लेकर क्या जवाब देंगे, यह उनके संबोधन में देखना-सुनना अहम होगा। प्रधानमंत्री दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अमेठी के आर्डिनेंस फैक्ट्री पहुंचेंगे। यहां इंडो-रूस राइफल प्राइवेट लिमिटेड के लोकार्पण के बाद विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।