फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2019: Congresss Nyay scheme Vs BJP kaam Ruke Na, Desh Jhuke na

लोकसभा चुनाव 2019: ‘अब होगा न्याय’ के मुकाबले ‘काम रुके ना, देश झुके ना’

Wed, 17 Apr 2019 05:28 AM IST
गौरव द्विवेदी हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 17 Apr 2019 05:28 AM IST
सार

  • कांग्रेस की न्याय योजना की काट के लिए भाजपा ने बदली रणनीति
  • नए नारे में विकास के साथ राष्ट्रवाद की लगाई छौंक

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019: Congresss Nyay scheme Vs BJP kaam Ruke Na, Desh Jhuke na
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

विस्तार

न्याय योजना के तहत ‘अब होगा न्याय’ नारे के मुकाबले के लिए भाजपा अब ‘काम रुके ना, देश झुके ना’ का नारा देगी। पार्टी ने कांग्रेस की इस योजना और नारे से पार पाने के लिए अपने इस नए नारे में विकास के साथ राष्ट्रवाद का छौंक लगाने का फैसला किया है। नया नारा जल्द जारी होगा और इसमें पार्टी के संकल्प पत्र के वादे के 36 बिंदुओं को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन


पार्टी की चुनाव अभियान समिति के एक सदस्य के मुताबिक पार्टी ने कांग्रेस के न्याय योजना के व्यापक प्रचार प्रसार की रणनीति की काट के लिए नया नारा देने का फैसला किया। कांग्रेस सत्ता में आने पर न सिर्फ गरीब परिवारों को 72 हजार रुपये सालाना देने का वादा कर रही है, बल्कि ऐसे परिवारों को अधिक जानकारी हासिल करने के साथ पंजीयन के लिए एक नंबर पर कॉल करने के लिए भी कह रही है। इस रणनीति से कांग्रेस बड़ी संख्या में परिवारों तक अपना संदेश पहुंचाने में सफल हुई है।
विज्ञापन


कांग्रेस की इस रणनीति पर पलटवार के लिए भाजपा ने काम रुके ना देश झुके ना का नया नारा चुना है। इसमें विकास के साथ-साथ राष्ट्रवाद और पीएम मोदी के मजबूत व्यक्तित्व का भी संदेश है। इसमें संकल्प पत्र के 36 वादे और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। मसलन बताया जाएगा कि पार्टी ने सिर्फ पिछली सरकार के रोजाना 10 किमी की तुलना में 30 किमी सड़क बनाया है, बल्कि 2022 तक 60,000 किमी सड़कें बनाने का लक्ष्य है। सफल विदेश नीति के कारण पाकिस्तान मुस्लिम राष्ट्रों में भी अलग थलग पड़ गया है। सेना को जवाब देने की पूरी आजादी मिली है। जबकि गरीबों-किसानों को पेंशन की व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed