फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Result News Update: Who is next Odisha CM, answers BJPs Baijayant Jay Panda

ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, भाजपा नेता जय पांडा ने कह दी ये बड़ी बात

Wed, 22 May 2019 11:05 AM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 22 May 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result News Update: Who is next Odisha CM, answers BJPs Baijayant Jay Panda
बैजयंत जय पांडा - फोटो : ANI

ओडिशा में बीजू जनता दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच चुनाव बाद होने वाले गठबंधन पर भाजपा नेता बैजयंत जय पांडा ने कहा कि हमें विश्वास है कि हमारी पार्टी इस बार 300 से ज्यादा सीटें जीत रही है। हम राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सगयोगी दलों के साथ मिल कर सरकार बनाएंगे। इसके अलावा देश के राजनीतिक हालात और जनता के मूड को देखते हुए अगर दूसरी पार्टियां भी एनडीए के साथ जुड़ना चाहे तो भाजपा उनका स्वागत करेगी।

विज्ञापन

BJP's Baijayant Jay Panda on being asked if BJD will support NDA: My Party Pres has said that we are confident of getting more than 300 seats. We'll form the govt with NDA allies. If other parties seeing the national mood want to also join in, I think, BJP will keep an open mind pic.twitter.com/Vp9UInQ4bn

विज्ञापन

— ANI (@ANI) May 22, 2019


ओडिशा के अगले मुख्यमंत्री के बारे में पूछने पर बैजयंत पांडा ने कहा कि


मैंने बहुत सोच समझ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया था। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी मैं उसे खुशी से स्वीकार करूंगा। भारतीय जनता पार्टी के पास बहुत से प्रतिभावान सदस्य हैं। जिन्हें जो भी जिम्मेदारी मिलेगी हम सब मिल कर उसे निभाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर


बता दें कि बैजयंत पांडा ओडिशा में प्रभावशाली मीडिया समूह का स्वामित्व करते हैं और बीजू जनता दल के वरिष्ठ सांसद भी रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले बीजद छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। इससे भाजपा को ओडिशा में मजबूती मिलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

सीएम नवीन पटनायक ने दिए संकेत

Lok Sabha Chunav 2019 Result News Update: Who is next Odisha CM, answers BJPs Baijayant Jay Panda
पीएम माेदी संग नवीन पटनायक(फाइल फोटो)

गौरतलब है कि ओडिशा में विगत कई सालों से बीजद सत्तासीन है, लेकिन इस बार भाजपा वहां पूरी तैयारी के साथ उतर कर कड़ी चुनौती बन रही है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गठबंधन को लेकर अपना नजरिया पहले ही साफ कर दिया था। उन्होंने कहा था कि पार्टी चाहे कोई भी हो, जो ओडिशा के साथ उसके विकास के लिए खड़ा होगा
हम उसी के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed