फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav Result 2019: One video which screamed Victory for Narendra Modi and BJP

Lok Sabha Chunav Results 2019: इस वीडियो ने एक महीने पहले ही कर दिया था इशारा...आएगा तो मोदी ही!

Thu, 23 May 2019 02:59 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Thu, 23 May 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav Result 2019: One video which screamed Victory for Narendra Modi and BJP
दिग्विजय के स्टंट पर पानी फेरने वाले युवक को भाजपा ने किया सम्मानित - फोटो : फाइल फोटो
तारीख थी-22 अप्रैल। शहर था- भोपाल। मंच था, माइक था और माइक पर नेताजी थे-दिग्विजय सिंह। उस दिन कुछ तो ऐसा हुआ जो आज के रुझानों को देखकर याद दिलाता है कि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और उनकी आमद की आहटों के इशारे यहां-वहां से झांक रहे थे।
विज्ञापन


एक नौजवान को बिल्कुल नाटकीय अंदाज में दिग्विजय सिंह अपने पास बुलाते हैं। उससे पूछते हैं कि क्या तुम्हारे खाते में 15 लाख रुपए आए। इस पर लड़के ने ऐसा जवाब दिया कि दिग्विजय के साथ ही सभी कांग्रेसी नेताओं के माथे पर बल पड़ गए और उन्होंने लड़के को फौरन मंच से उतार दिया। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने भरे मंच से एक लड़के को भीड़ से बुलाकर पूछा-
विज्ञापन


तुम्हारे खाते में आ गए। आ जाओ। इधर आ जाओ। अकाउंट नंबर ले आओ तुम्हारा। हम तुम्हारा नागरिक अभिनंदन करेंगे। तुम्हारे खाते में 15 लाख रुपए आ गए। आ जाओ बेटे आ जाओ...तेरे खाते में मोदी जी ने 15 लाख रुपए दिला दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्विजय सिंह की इस बात पर लड़का मंच पर आया और बोला- 'सर्जिकल स्ट्राइक करके मोदी जी ने आतंकवादियों को मारा।' इस पर दिग्विजय सिंह बोले- अरे 15 लाख रुपए आए कि नहीं...। इतना कहना था कि वहां मौजूद कांग्रेस के एक नेता ने लगभग धकियाते हुए लड़के मंच से उतार दिया।

आज के बारे में क्या कहता है महीने भर पुराना वीडियो

ये वीडियो बताता है कि मोदी की प्रचंड विजय के पीछे कहीं न कहीं ऐसे करोड़ों युवा भी रहे। रोजगार, किसान, अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर मोदी सरकार की घोर आलोचना करने वाले दिग्विजय सिंह को उम्मीद भी नहीं रही होगी कि उन्हें ऐसा जवाब मिलेगा। कहा तो ये भी जा सकता है कि दिग्विजय सिंह की जगह कोई और नेता भी वहां हो सकता था और पूरी संभावना थी कि युवक इसी तरह का कोई जवाब देता। बाद में कुछ लोगों ने युवक को खोज भी निकाला। उसका नाम अमित माली है। जब उससे पूछा गया कि क्या वो भाजपा का कार्यकर्ता है तो उसका जवाब था कि वो मोदी की नीतियों से खासा प्रभावित है और एयर स्ट्राइक ने उस पर गहरा असर किया है।  इस वीडियो से ये भी मालूम होता है कि एयर स्ट्राइक, मोदी सरकार के लिए बड़ा मुद्दा साबित हुआ। 'राष्ट्रवाद' की जनभावना पर सवार होकर इस एक अकेले मुद्दे ने न जाने कितने दूसरे मुद्दों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed