{"_id":"5cae0a9abdec2214787e48ac","slug":"lok-sabha-chunav-2019-two-groups-of-bjp-workers-clash-during-girish-mahajan-public-meeting-jalgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियोः महाराष्ट्र के जलगांव में भाजपा के दो गुटों में जमकर मारपीट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वीडियोः महाराष्ट्र के जलगांव में भाजपा के दो गुटों में जमकर मारपीट
Wed, 10 Apr 2019 08:55 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Wed, 10 Apr 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के दो गुटों में हुई मारपीट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के जलगांव में भाजपा के दो गुटों में बुधवार को जमकर बहस और मारपीट हुई। राज्य के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन के सामने एक गुट के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक बी.एस. पाटील की जमकर पिटाई की। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय वाघ के समर्थकों ने पाटील को पीट्रा।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार शाम करीब पांच बजे जलगांव के आलमनेर में भाजपा-शिवसेना कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी, जिसमें 50 से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता थे। बैठक के दौरान ही पाटील और वाघ में गरमागरम बहस हो गई।
विज्ञापन
मंत्री गिरीश महाजन और शिवसेना विधायक व सहकारिता राज्यमंत्री गुलाबराव पाटील ने बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन वाघ समर्थक आक्रामक हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि एक गुट ने पूर्व विधायक पाटील को पीट दिया। विवाद जलगांव लोकसभा की उम्मीदवारी को लेकर शुरू हुआ जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई।
विज्ञापन
दरअसल, भाजपा ने पहले स्मिता वाघ को जलगांव लोकसभा सीट का उम्मीदवार बनाया था लेकिन विवाद के चलते पार्टी ने उन्मेश पाटील को उम्मीदवार बना दिया। स्मिता वाघ के समर्थकों का मानना है कि पूर्व विधायक बी.एस.पाटील के विरोध के चलते स्मिता का टिकट कटा और उन्मेश को उम्मीदवारी दी गई।
#WATCH Maharashtra: Two groups of BJP workers clash during Maharashtra Minister Girish Mahajan's public meeting in Jalgaon. pic.twitter.com/SxDhVfaZRJ
— ANI (@ANI) April 10, 2019