फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: PM Narendra Modi on Sadhwi pragya, it cost to congress, attacks Rahul Gandhi

प्रज्ञा की उम्मीदवारी पर बोले पीएम मोदी- कांग्रेस को महंगी पड़ेगी साध्वी, राहुल-राजीव पर भी निशाना

Sat, 20 Apr 2019 10:31 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 20 Apr 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: PM Narendra Modi on Sadhwi  pragya, it cost to congress, attacks Rahul Gandhi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

मध्यप्रदेश में भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को प्रत्याशी बनाए पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि साध्वी की उम्मीदवारी कांग्रेस को महंगी पड़ने वाली है। उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार भी जमानत पर रिहा है। इस पर चर्चा नहीं, लेकिन भोपाल की उम्मीदवार जमानत पर हो तो ये बहुत बड़ा तूफान खड़ा कर देते हैं ये कैसे चलेगा। उन्होंने कहा कि उन सबको जवाब देने के लिए साध्वी प्रज्ञा एक प्रतीक है और यह कांग्रेस को महंगा पड़ने वाला है। 

विज्ञापन



पीएम नरेंद्र मोदी ने एक टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार के दौरान ये बातें कही। उन्होंने कहा कि समझौता एक्सप्रेस का फैसला आ गया है। क्या निकला? दुनिया में 5,000 साल तक जिस महान संस्कृति और परंपरा ने 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का संदेश दिया, 'सर्वे भवन्तु सुखिन:' का संदेश दिया, जिस संस्कृति ने 'एकम् सद् विप्रा: बहुधा वदन्ति' का संदेश दिया, ऐसी संस्कृति को आपने(कांग्रेस) बिना सबूत के आतंकवादी कह दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को जवाब देने के लिए यह एक प्रतीक है और यह कांग्रेस को महंगा पड़ने वाला है।  
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने कांग्रेस के दिवंगत नेता पूर्व पीएम राजीव गांधी को भी निशाने पर लिया। कहा कि जब 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या हुई तो उनके सुपुत्र ने कहा था, एक बड़ा पेड़ गिरता है तो जमीन हिलती है। उसके बाद देश में हजारों सरदारों का कत्लेआम किया गया। क्या यह एक निश्चित लोगों का आतंक नहीं था क्या? 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि इसके बावजूद उन्हें प्रधानमंत्री बना दिया गया। इसके संबंध में देश के न्यूट्रल मीडिया ने सवाल नहीं पूछा, जो आज पूछ रहे हैं। सरदारों को जला दिया गया। और ऐसा करने वालों को बाद में एमपी और केंद्र में मंत्री बनाया गया। एक को तो मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया। जिन पर आरोप लगे हुए क्या उनसे पूछा गया। 

साध्वी के प्रति दिखाई संवेदना, कहा-उन्हें प्रताड़ित किया गया

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जिन लोगों को कोर्ट ने सजा दी है, उनको जाकर के लोग गले लगा रहे हैं। ऐसे लोगों को उसूल की बातें करने का हक नहीं है। एक महिला को वो भी एक साध्वी को इस प्रकार से प्रताड़ित किया गया। और मैं गुजरात में रहकर आया हूं। मैं कांग्रेस को भलीभांति समझ गया हूं। जैसे फिल्म की स्क्रिप्ट लिखते हैं। पहले कागज पर बैठकर स्क्रिप्ट लिखते हैं। हमारे यहां जितने एनकाउंटर हुए, सबको ऐसे ही चलाया गया। हर घटना को ऐसे खींचते थे और जोड़ देते थे।

जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन को बताया 'महामिलावट'

Lok Sabha Chunav 2019: PM Narendra Modi on Sadhwi  pragya, it cost to congress, attacks Rahul Gandhi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

साक्षात्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वीकार किया कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा पीडीपी का गठबंधन ‘महामिलावट’ था और इसलिए लंबे समय तक नहीं चल पाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में खंडित जनादेश मिला था। हमने ज्यादा सीटें जीती थीं, लेकिन सरकार बनाने की स्थिति में नहीं थे। उन्होंने कहा, भाजपा ने कहा था कि हम ‘पानी और तेल की तरह हैं’, लेकिन उस वक्त गठबंधन जरूरी था। मैं इस तथ्य से सहमत हूं कि ऐसा महामिलावट टिकाऊ नहीं होता, फिर भी वक्त की जरूरत के कारण हम आगे बढ़े।

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल में कुछ नेताओं के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी को सही ठहराते हुए कहा कि ये कार्रवाई कानून के मुताबिक की गई। किसी राजनीतिक बदले की भावना के कारण ऐसा नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed