{"_id":"5cb02cd0bdec2258a54333ae","slug":"lok-sabha-chunav-2019-pm-modi-politicises-the-sacrifice-of-army-for-election-says-hd-kumaraswamy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमारस्वामी बोले- जवानों के परिवार को दो जून की रोटी मुश्किल और पीएम मोदी सेना पर राजनीति करते हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कुमारस्वामी बोले- जवानों के परिवार को दो जून की रोटी मुश्किल और पीएम मोदी सेना पर राजनीति करते हैं
Fri, 12 Apr 2019 12:05 PM IST
Prachi Priyam
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 12 Apr 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
HD Kumaraswamy
कर्नाटक के मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने एक रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। गुरूवार को कर्नाटक के मांड्या जिले के मद्दुरु में आयोजित एक जनसभा में कुमारस्वामी ने कहा कि भाजपा सेना के शौर्य पर राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों के बारे में कहा कि बॉर्डर पर खड़े रह कर देश की रक्षा करने वाले जवान अमीर घरानों से नहीं आते हैं। वे उन गरीब परिवारों से हैं, जिनके लिए दो जून की रोटी जुटाना मुश्किल होता है। प्रधानमंत्री ने उन परिवारों के त्याग पर राजनीति की है।
विज्ञापन
Karnataka CM HD Kumaraswamy during a public rally in Madduru, yesterday: Those who safeguard the borders are not children of rich people. They are children from poor families who can't afford two square meals. Here, is a PM who politicises their ultimate sacrifice. pic.twitter.com/JD5GXl7Iuh
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 12, 2019
मालूम हो कि पुलवामा हमले के बाद की गई सैन्य कार्रवाई के लिए भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते नहीं थक रही है। इसे लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा और उसके समर्थकों पर हमलावर रही है। कांग्रेस भाजपा पर सैनिकों की सफलता का श्रेय लेने का आरोप लगाती आई है।
पीएम मोदी की अपील पर आयोग की आपत्ति
चुनाव आयोग ने भारतीय सेना पर राजनीति करने को लेकर राजनीतिक दलों को चेताया भी है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में एक रैली के दौरान पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से सेना के नाम पर वोट करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि क्या पहली बार वोट करने मतदाता पुलवामा के शहीदों के लिए और बालाकोट एयर स्ट्राइक करने वाले जांबाजों के लिए वोट नहीं कर सकते! पीएम मोदी के इस भाषण पर भी न केवल विरोधी दलों, बल्कि चुनाव आयोग ने भी आपत्ति जताई थी।