वाराणसी नामांकन: पीएम मोदी फिर उसी गेस्ट हाउस में ठहर सकते हैं जहां से साझा की थीं बचपन की यादें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से नामांकन भरेंगे। 25 अप्रैल को प्रधानमंत्री का वाराणसी में रोड शो होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी अपने नामांकन दौरे के दौरान डीरेका गेस्ट हाउस में रात्रि प्रवास करेंगे। वह पहले भी इस गेस्ट हाउस में ठहरते आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इसी गेस्ट हाउस से अपने बचपन की यादें साझा की थी और कहा था कि उन्हें यहां ठहरकर भावनात्मक लगाव महसूस हो रहा है। नवंबर 2014 और सितंबर 2015 में भी मोदी यहां ठहर चुके हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के नामांकन में चार दिन बचे हैं। भाजपा कार्यकर्ता पूरे जोर-शोर से प्रस्तावित रोड शो की तैयारियों में जुटे हैं। एसपीजी सुरक्षा- व्यवस्था का जायजा ले रही है। डीरेका गेस्ट हाउस की सुरक्षा इंतजाम का भी जायजा लिया जा रहा है। भेलूपुर के सीओ अनिल कुमार ने गेस्ट हाउस के सुरक्षा इंतजाम का निरीक्षण किया है। परिसर की साफ-सफाई की जा रही है और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
आगंतुक पुस्तिका में लिखी थीं बचपन की यादें
प्रधानमंत्री मोदी इस गेस्ट हाउस में जब पहले रुके थे तो उन्होंने अपनी बचपन की यादों को साझा किया था। पीएम ने आंगतुक पुस्तिका में अपनी बचपन की यादें लिखी थीं। उनका कहना था कि यहां रुकने से उनकी बचपन की यादें ताजा हो गई हैं। उन्होंने यहां रुकने को अपने लिए भावनात्मक अनुभव बताया।
क्या कहा था पीएम मोदी ने?
प्रधानमंत्री ने कहा था कि इस गेस्ट हाउस में रुकने से मेरा बचपन ताजा हो गया है। बचपन से ही मेरा रेलवे से रिश्ता रहा है। रेल केे डिब्बों और रेलवे स्टेशनों से नाता रहा है। चारों तरफ के रेलवे माहौल ने मुझे बचपन से जोड़ दिया है। रेलवे के डिब्बे से लेकर यात्री सब मेरी आंखों के आगे जीवंत हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने उसी वक्त कहा था कि अब मुझे यहां बार-बार आना होगा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम इस बार भी डीरेका गेस्ट हाउस में ही ठहर सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.