फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha Chunav 2019: Election Commission issues notification for sixth phase of Lok Sabha polls

लोकसभा के छठे चरण के लिए अधिसूचना जारी, सात राज्यों की 59 सीटों पर 12 मई को होगा मतदान

Tue, 16 Apr 2019 09:16 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Tue, 16 Apr 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Chunav 2019: Election Commission issues notification for sixth phase of Lok Sabha polls
मतदान (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

चुनाव आयोग ने मंगलवार को लोकसभा के छठे चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी जिसके तहत 12 मई को सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होगा। सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव की शुरुआत 11 अप्रैल को हो चुकी है और 19 मई को आखिरी चरण संपन्न होगा। उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल की विभिन्न सीटों पर सातों चरणों में चुनाव होगा। दिल्ली की सातों सीटों के लिए मतदान छठे चरण में होगा।

विज्ञापन

 


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और ‘आम आदमी पार्टी’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बीच ट्विटर पर हुई बहस के बीच सूत्रों ने दावा किया कि दोनों पक्ष गठबंधन को लेकर बातचीत कर रहे हैं और बुधवार को एक बार फिर दोनों पक्ष सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए बैठक कर सकते हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी दिल्ली की सात में से चार लोकसभा सीटें आप को देने को तैयार है ताकि उनका गठजोड़ भाजपा को हरा सके। भाजपा ने 2014 में दिल्ली की सातों सीटों पर जीत दर्ज की थी। छठे चरण में 12 मई को जिन सीटों पर मतदान होगा, उनमें कुछ महत्वपूर्ण सीटें बिहार की पूर्वी तथा पश्चिम चंपारण, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, डुमरियागंज, संतकबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर और भदोही में 12 मई को मतदान होगा। दिल्ली की तरह हरियाणा में भी एक ही चरण में मतदान होगा। मध्यप्रदेश की टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, छिंदवाड़ा और होशंगावाद सीटों पर भी छठे चरण में मतदान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed