{"_id":"5ce2daa3bdec22070460b6d0","slug":"lok-sabha-chunav-2019-ec-prepared-for-election-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 मई को लेकर तैयारियां पूरी, मतगणना को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतेगा चुनाव आयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
23 मई को लेकर तैयारियां पूरी, मतगणना को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतेगा चुनाव आयोग
Mon, 20 May 2019 10:22 PM IST
Abhishek Singh
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 20 May 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग
- फोटो : Election Commission
लोकसभा चुनाव आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को कहा है कि वह पोस्टल बैलेट और ईवीएम मतों की गणना एक साथ कर सकते हैं। ईवीएम की गिनती पूरी होने के बाद ही वीवीपीएट पर्ची की गिनती शुरु हो सकेगी।
विज्ञापन
चुनाव आयोग इस बार मतगणना को लेकर विशेष ऐतिहात बरत रहा है। किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए ईवीएम के वोट और वीवीपीएट वोटर वेरीफिकेशन पेपर ऑडिट ट्रेल की पचयों की गिनती के लिए अलग अलग टीमें होंगी। अधिकारियों के भी मतगणना वाले स्थान पर इंटरनेट में वाईफाई के इस्तेमाल पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
जैसा की पूर्व विदित है कि नतीजों में आठ से 12 घंटों की देरी हो सकती है। क्योंकि सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होती क्योंकि इस बार पोस्टल बैलेट की संख्या में काफी इजाफा हो गया है। और इसकी जांच के दो चरण हैं।
विज्ञापन
लिहाजा इसमें काफी समय लगने की संभावना को देखते हुए ईवीएम मतपत्रों की जांच के साथ ही पोस्टल बैलेट की गणना के लिए आदेशित किया गया है। क्योंकि इसके बाद हर विधानसभा क्षेत्र में से पांच ईवीएम के नतीजों का वीवीपीएट पर्चों के साथ मिलान किया जाएगा इसमें भी समय लगेगा।
पूरी प्रक्रिया को इस बार ऑन लाइन सिस्ट्म से जोड़ दिया जाएगा। इससे देश भर के आकड़े एक समय में आयोग को मिल सकेंगे। इसके अलावा इस बार आयोग ऐप की मदद से वोटिंग ट्रेंड भी जारी करेगा। मतगणना स्थलों को पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया गया है।
चुनाव अधिकारियों को डेटा को ऑन लाइन प्रसारित करने और आयोग से सीधा संपर्क रखने के लिए अस्थाई कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए अधिकतम दो कंपनियों की सेवाएं ली जा सकती हैं।
ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर
इसी बीच विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि वह मतपत्रों की गिनती के लिए नए नियमों को लागू कराए। माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने ट्वीट कर कहा है आयोग को चाहिए की यदि किसी बूथ में पर्चों में कोई बेमेल होता है तो उस विधानसभा की सभी ईवीएम के मतपत्रों की फिर से जांच कराई जाए।