{"_id":"5cb4ab91bdec22141835512d","slug":"lok-sabha-chunav-2019-ec-bars-azam-khan-and-maneka-gandhi-from-campaigning","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आयोग सख्त: आजम खान और मेनका गांधी के चुनाव प्रचार करने पर भी लगी रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव आयोग सख्त: आजम खान और मेनका गांधी के चुनाव प्रचार करने पर भी लगी रोक
Tue, 16 Apr 2019 09:20 AM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 16 Apr 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
Maneka gandhi-Azam khan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता उल्लंघन को लेकर चुनाव आयोग की सख्ती का सिलसिला जारी है। चुनाव आयोग ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता मेनका गांधी और सपा नेता आजम खान के चुनाव प्रचार करने पर भी रोक लगा दी है। मेनका पर सांप्रदायिक टिप्पणी करने जबकि आजम पर जया प्रदा के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगा था।
चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई करते हुए सपा नेता आजम खान के चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे की रोक लगा दी। मंगलवार सुबह 10 बजे से प्रतिबंध होगा लागू। वहीं मेनका के चुनाव प्रचार करने पर 48 घंटे की रोक लगाई है। मेनका इस बार सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रही हैं।
क्या है आरोप
मेनका गांधी ने सुल्तानपुर में एक रैली के दौरान मुस्लिम मतदाताओं को कहा था कि अगर उन्हें कम वोट मिले तो इसका असर होने वाले काम पर पड़ेगा। इसी तरह आजम खान ने रामपुर से भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा के खिलाफ बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। दोनों ही मामलों में रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी गई थी। इन दोनों के बयानों पर खूब हंगामा मचा था।
विज्ञापन
यहां पढ़ें आयोग का आदेश
योगी-मायावती पर भी गिरी गाज
इससे पहले सोमवार को चुनाव आयोग ने सख्त फैसला लेते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख पर भी गाज गिराई। योगी के चुनाव प्रचार करने पर 72 घंटे और मायावती के चुनाव प्रचार करने पर 48 घंटे की रोक लगाई।

योगी पर कार्रवाई: पहली बार किसी मौजूदा सीएम पर लगी चुनाव प्रचार की पाबंदी