प्रज्ञा ठाकुर के बयान की निंदा करता हूं, नाथूराम गोडसे एक हत्यारा था: दिग्विजय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार व दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने नाथूराम गोडसे पर साध्वी प्रज्ञा के बयान को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा- मोदी जी, अमित शाह जी और प्रदेश भाजपा को इस पर बयान देते हुए राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए। मैं इस बयान की निंदा करता हूं, नाथूराम गोडसे एक हत्यारा था। उसे महिमामंडित करना देशभक्ति नहीं बल्कि देशद्रोह है।
Digvijaya Singh, Congress LS candidate from Bhopal on Pragya Thakur's remarks: Modi ji, Amit Shah ji & the state BJP should give their statements & apologize to the nation. I condemn this statement, Nathuram Godse was a killer, glorifying him is not patriotism, it is sedition. pic.twitter.com/HWp3ZMzREZ
— ANI (@ANI) May 16, 2019विज्ञापन
बता दें चुनाव प्रचार के दौरान साध्वी के एक और बयान ने भाजपा को मुश्किल में डाल दिया था। तब साध्वी ने कहा था कि हेमंत करकरे शहीद नहीं थे और उनकी मौत मेरे श्राप से हुई थी। करकरे ने मुझे इतना प्रताड़ित किया था कि उन्हें मेरा श्राप लग गया।
गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा भोपाल से भाजपा उम्मीदवार हैं, उनके खिलाफ कांग्रेस के दिग्विजय सिंह चुनावी मैदान में हैं। भोपाल सीट पर 12 मई को मतदान हो चुका है।