फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Deve Gowda son Revanna says, I will quit politics if Modi comes to power

देवगौड़ा के बेटे एच डी रेवन्ना बोले, मोदी दोबारा सत्ता में आए तो छोड़ दूंगा राजनीति

Thu, 11 Apr 2019 09:45 PM IST
Abhishek Singh बेंगलुरू, भाषा
बेंगलुरू, भाषा Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 11 Apr 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019:  Deve Gowda son Revanna says, I will quit politics if  Modi comes to power
एच डी रेवन्ना - फोटो : social Media

कर्नाटक के मंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा के बेटे एच डी रेवन्ना ने गुरुवार को कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा सत्ता में आए तो वह राजनीति छोड़ देंगे। लोक निर्माण कार्य मंत्री ने कहा कि यूपीए सत्ता में आएगी क्योंकि कर्नाटक में चुनाव 18 अप्रैल को हो रहे हैं, जो उनके दावे के मुताबिक अंकशास्त्र के मुताबिक संप्रग के अनुकूल है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी ने राज्य और राष्ट्र को धोखा दिया। देश के लिए मोदी का योगदान क्या है। रेवन्ना ने मैसूरु में संवाददाताओं को बताया कि आज मैं जो कह रहा हूं उसे डायरी में लिख लीजिए क्योंकि मैं आपके पास फिर आउंगा। अगर मोदी देश में वापस आए तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
विज्ञापन


अपनी अंधविश्वासी मान्यताओं और ज्योतिष पर विश्वास की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले मंत्री ने कुछ आंकड़े भी दिए। पत्रकारों ने जब उनसे कर्नाटक में 18 अप्रैल को हुए चुनाव के निहितार्थ के बारे में पूछा तो रेवन्ना ने कहा कि आप 18 के बारे में नहीं जानते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछली बार चुनाव (कर्नाटक में) 2018 में हुए थे। 18 का मतलब एक और आठ का जोड़, नौ होता है। इस संयोजन की वजह से कुमारस्वामी (उनके छोटे भाई) मुख्यमंत्री बने। रेवन्ना ने कहा कि एक बार फिर इस बार 18 का संयोजन है, जिसका जोड़ नौ है। संप्रग एक बार फिर देश में सत्ता में आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed